Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

← सभी guest posts

Bagaha6 Jun 2026

बगहा: उत्पाद विभाग पर लगा गंभीर आरोप, 4 युवकों को बंधक बनाकर ₹22,000 वसूलने का दावा

S

रिपोर्टर

Sunilकम्युनिटी रिपोर्ट

Bagaha6 Jun 2026

Share this post

Guest post community story होती है, जिसे publish करने से पहले Bagaha Live editors review करते हैं.

Safety and correction notice

यह guest post किसी user/community member ने भेजी है. Editors publish से पहले review करते हैं, फिर भी serious claim, किसी पर आरोप, medical/legal/financial advice, identity claim, या private details पर भरोसा करने से पहले खुद verify करें.

Report correction or concern
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र

बगहा (पश्चिम चंपारण): बिहार में शराबबंदी कानून को लागू करने वाले आबकारी विभाग (उत्पाद विभाग) की टीम पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का एक गंभीर मामला सामने आया है। बगहा में चार स्थानीय इलेक्ट्रीशियन युवकों ने विभाग की टीम पर अवैध रूप से बंधक बनाने और डरा-धमकाकर ₹22,000 वसूलने का आरोप लगाया है। पीड़ितों का दावा है कि वे पूरी तरह निर्दोष थे और उन्होंने शराब का सेवन नहीं किया था।

पीड़ित युवकों (अभिमन्यु यादव, ललन यादव, शनेश्वर राम और संजय राम) के अनुसार, वे शनिवार शाम को अपना काम खत्म कर खैर पोखरा के पास खड़े थे। इसी दौरान आबकारी विभाग की दो गाड़ियां वहां रुकीं। आरोप है कि गाड़ी के चालक आलोक यादव ने बिना किसी पूछताछ या ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट (Broth Analyzer Test) के उनकी बाइक की चाबी छीन ली और चारों को जबरन अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठा लिया।

युवकों ने बताया कि उन्हें डराने के लिए टीम करीब 2 से 3 घंटे तक गाड़ी में घुमाती रही। मानसिक दबाव और बदनामी के डर से युवकों ने किसी तरह ₹22,000 का इंतजाम किया और टीम को सौंप दिए। पीड़ितों का आरोप है कि गाड़ी में मौजूद एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर रुपयों की गिनती की और पैसे मिलने के बाद रात करीब 9 बजे उन्हें मर्यादापुर पुल के पास छोड़ दिया।

अधिकारियों का कहना:
इस पूरे मामले पर उत्पाद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि विभाग को अभी तक इसकी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि पीड़ित युवक औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हैं, तो मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। फिलहाल, पीड़ितों ने न्याय के लिए उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है।

Bagaha Live logo
OFFICIAL ANDROID APP

चम्पारण की हर खबर सीधे अपने फोन पर

ताज़ा लोकल खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स, और वर्गीकृत विज्ञापन (नौकरी/मार्केट/प्रॉपर्टी) का बिना किसी registration या signup के पूरा अनुभव पाएं।

✓ नो साइन-इन✓ ब्रेकिंग अलर्ट्स✓ खबर पोस्ट करें
GET IT ONGoogle Play