Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बगहा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाल्मीकि नगर और भितहा से भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप
बगहा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाल्मीकि नगर और भितहा से भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप
प्रेमी से मिलने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा
प्रेमी से मिलने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा
बगहा पुलिस की बड़ी सफलता: लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी गए गहने बरामद
बगहा पुलिस की बड़ी सफलता: लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी गए गहने बरामद
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
बगहा पहुंचे प्रशांत किशोर, बोले- जन सुराज के विचार को घर-घर पहुंचाएंगे
बगहा पहुंचे प्रशांत किशोर, बोले- जन सुराज के विचार को घर-घर पहुंचाएंगे
राजस्व मामलों में देरी पर डीएम सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
राजस्व मामलों में देरी पर डीएम सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
न्यूज़ डेस्कखबरें
ब्रेकिंगBagaha7 जून 2026

रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: महिलाओं से लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: महिलाओं से लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बगहा। पुलिस जिला के रामनगर थाना क्षेत्र में महिलाओं को बैंक से ऋण दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, कई एटीएम कार्ड तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई को आर्थिक अपराध के खिलाफ रामनगर पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। रविवार 49को आयोजित प्रेस वार्ता में रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी ने बताया कि रामनगर थाना कांड संख्या 188/26 की गहन जांच के दौरान इस ठगी गिरोह का खुलासा हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और सूचनाओं के आधार पर मामले का सफल उद्भेदन किया है। प्रेस वार्ता में रामनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार भी मौजूद रहे। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपित असगर अली अपने सहयोगियों के साथ मिलकर महिलाओं को बैंक से आसान ऋण दिलाने का भरोसा देता था। विश्वास में लेने के बाद महिलाओं के मोबाइल सिम कार्ड को नेटवर्क समस्या दूर करने के बहाने अपने कब्जे में ले लिया जाता था। बाद में उन्हीं सिम कार्डों के माध्यम से बैंकिंग प्रक्रिया पूरी कर ऋण की स्वीकृत राशि की निकासी कर ली जाती थी। एसडीपीओ ने बताया कि गिरोह द्वारा एक महिला से 60 हजार रुपये तथा दो अन्य महिलाओं से 45-45 हजार रुपये की ठगी किए जाने की पुष्टि हुई है। पूछताछ के दौरान मामले में कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।उन्होंने बताया कि पुलिस को उम्मीद है कि इस कार्रवाई से ऐसे कई अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है। फिलहाल गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

प्रेस वार्ता में रामनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार भी रहे मौजूद
प्रेस वार्ता में रामनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार भी रहे मौजूद

रामनगर पुलिस ने आम लोगों, विशेषकर महिलाओं से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को अपना सिम कार्ड, ओटीपी, बैंक खाता विवरण या एटीएम संबंधी जानकारी न दें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस सफल कार्रवाई में पु०अ०नि० मुकेश कुमार, पु०अ०नि० रूपेश कुमार, पु०अ०नि० श्वेता रानी एवं गश्ती दल के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आर्थिक अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
बगहा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाल्मीकि नगर और भितहा से भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप
Bagaha7 जून 2026

बगहा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाल्मीकि नगर और भितहा से भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को धरातल पर प्रभावी बनाने और शराब तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए बगहा पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस जिला बगहा के दो...

प्रेमी से मिलने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा
Bagaha7 जून 2026

प्रेमी से मिलने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

बगहा। पश्चिमी चंपारण के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवती लक्ष्मीपुर गांव के समीप स्थित मोबाइल टावर पर चढ़...

बगहा पहुंचे प्रशांत किशोर, बोले- जन सुराज के विचार को घर-घर पहुंचाएंगे
Bagaha6 जून 2026

बगहा पहुंचे प्रशांत किशोर, बोले- जन सुराज के विचार को घर-घर पहुंचाएंगे

बगहा। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार को संगठन सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत बगहा पहुंचे। बिहार नवनिर्माण अभियान के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे प्र...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बगहा पुलिस की बड़ी सफलता: लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी गए गहने बरामद
Bagaha6 जून 2026

बगहा पुलिस की बड़ी सफलता: लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी गए गहने बरामद

बगहा। पुलिस जिला बगहा को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लौकरिया थाना क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।...

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Bagaha6 जून 2026

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बगहा। एक बेहद ही हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित तेल टैंकर ने मेहनत-मजदूरी कर लौट रहे एक मासूम परिवार के एकमात्र सहारे को हमेशा के लिए छीन लिया। एनएच...

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
Bagaha5 जून 2026

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार

बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर स्थित रोजी क्लीनिक के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.