पश्चिमी चंपारण। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत रामनगर थाना क्षेत्र के फुलकौल गांव में हुए चर्चित संजीव उर्फ पुट्टू मिश्रा हत्याकांड में शामिल एक शूटर ने शनिवार को बगहा व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी की पहचान राजू खान के रूप में हुई है, जो अपने अधिवक्ता एकराम हुसैन के साथ एसडीजेएम कोर्ट में पेश हुआ और विधिवत सरेंडर किया। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। पुलिस के बढ़ते दबाव और लगातार कार्रवाई के कारण आरोपी ने अंततः न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर के बाद न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की अगली सुनवाई निर्धारित तिथि पर की जाएगी। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में जुट गई है, जिससे घटना से जुड़े अन्य आरोपियों और साजिश के पहलुओं का खुलासा हो सके। रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी ने बताया कि घटना के दिन से ही पुलिस टीम सक्रिय थी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य फरार शूटर्स की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर बाकी बचे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। एसडीपीओ ने कहा कि आरोपी को जल्द रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि पूरे मामले का खुलासा किया जा सके और अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
पुट्टू मिश्रा मर्डर केस में बड़ा खुलासा: फरार शूटर ने कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस रिमांड की तैयारी तेज
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

राजस्व मामलों में देरी पर डीएम सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
बेतिया, पश्चिमी चंपारण। जिले में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने समाहरणालय सभागार में विभा...

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बगहा। एक बेहद ही हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित तेल टैंकर ने मेहनत-मजदूरी कर लौट रहे एक मासूम परिवार के एकमात्र सहारे को हमेशा के लिए छीन लिया। एनएच...

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर स्थित रोजी क्लीनिक के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
बेतिया। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के मीना रेजिडेंशियल पैलेस में आयोजित जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक...

डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
बगहा। पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से लोगों को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुरुवार को पुलिस अधी...

सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
बगहा। आम लोगों की समस्याओं के समाधान और प्रशासन-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित सहयोग शिविर उस समय विवादों में घिर गया, जब मधुबनी अंचल क्षेत्र के मुसह...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.





