Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
14 वर्ष पुराने मनोज यादव हत्याकांड में आजीवन कारावास, अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला
14 वर्ष पुराने मनोज यादव हत्याकांड में आजीवन कारावास, अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला
धोबीघाट तालाब में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
धोबीघाट तालाब में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी 21वीं वाहिनी बगहा का वृहद वृक्षारोपण अभियान, 990 पौधे लगाए गए
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी 21वीं वाहिनी बगहा का वृहद वृक्षारोपण अभियान, 990 पौधे लगाए गए
विश्व पर्यावरण दिवस पर बगहा पुलिस लाइन में वृक्षारोपण, एसपी रामानंद कौशल ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर बगहा पुलिस लाइन में वृक्षारोपण, एसपी रामानंद कौशल ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बगहा में पेंटिंग प्रतियोगिता: ‘हुनर दिखाओ’ और ‘वन है तो जीवन है’ के संदेशों से गूंजा वातावरण, दो दर्जन से अधिक छात्र हुए पुरस्कृत
बगहा में पेंटिंग प्रतियोगिता: ‘हुनर दिखाओ’ और ‘वन है तो जीवन है’ के संदेशों से गूंजा वातावरण, दो दर्जन से अधिक छात्र हुए पुरस्कृत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन
रामनगर में डिलक्स सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग तेज, जनसुविधाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने डीएम को सौंपा आवेदन
रामनगर में डिलक्स सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग तेज, जनसुविधाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने डीएम को सौंपा आवेदन
न्यूज़ डेस्कखबरें
ब्रेकिंगBagaha2 जून 2026

सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट

वायरल वीडियो

विवाद का वायरल वीडियो की फुटेज जिसमें कुर्सी उठे दिखे सीओ
विवाद का वायरल वीडियो की फुटेज जिसमें कुर्सी उठे दिखे सीओ

बगहा। आम लोगों की समस्याओं के समाधान और प्रशासन-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित सहयोग शिविर उस समय विवादों में घिर गया, जब मधुबनी अंचल क्षेत्र के मुसहरी गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंचल अधिकारी (सीओ) और एक युवक के बीच तीखी नोक झोंक हो गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में मधुबनी अंचल अधिकारी नंदलाल राम एक युवक के साथ बहस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में स्थिति इतनी तनावपूर्ण नजर आती है कि सीओ कथित तौर पर कुर्सी उठाकर युवक की ओर बढ़ते हुए दिखाई देते हैं। जवाब में युवक भी कुर्सी उठाने का प्रयास करता नजर आता है। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया, जिससे कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद की शुरुआत किसी सामान्य बातचीत से हुई थी, लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। सहयोग और संवाद के लिए आयोजित शिविर में इस तरह का दृश्य उपस्थित लोगों के लिए हैरान करने वाला था। कई लोगों का कहना है कि जिस मंच से जनता की समस्याओं का समाधान होना था, वहीं विवाद और तनाव का माहौल बन गया।
स्थानीय सूत्रों का दावा है कि संबंधित युवक एक मीडियाकर्मी है और कार्यक्रम के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से भी अब तक घटना को लेकर कोई स्पष्ट बयान जारी नहीं किया गया है, जिससे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। कई यूजर्स ने सवाल उठाया है कि यदि वीडियो में दिख रही तस्वीरें सही हैं, तो एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी का इस प्रकार आक्रामक दिखाई देना गंभीर विषय है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि घटना के पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। गौरतलब है कि बगहा अनुमंडल के सातों प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में इन दिनों सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना और प्रशासनिक सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाना है। लेकिन मुसहरी गांव में सामने आया यह विवाद अब प्रशासन की छवि पर सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल वायरल वीडियो की पुष्टि बगहा लाइव नहीं करता है, लेकिन घटना ने क्षेत्र में चर्चा का विषय जरूर बना दिया है। अब लोगों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई और आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है। यदि मामले की निष्पक्ष जांच होती है, तो यह स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और इसके लिए जिम्मेदार कौन था।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
Bagaha5 जून 2026

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार

बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर स्थित रोजी क्लीनिक के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड...

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
Bagaha5 जून 2026

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर

बेतिया। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के मीना रेजिडेंशियल पैलेस में आयोजित जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक...

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Bagaha5 जून 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बगहा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बेतिया एवं वन विभाग, हरनाटांड़ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोज...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
Bagaha4 जून 2026

डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

बगहा। पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से लोगों को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुरुवार को पुलिस अधी...

यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
Bagaha1 जून 2026

यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद

बगहा। पुलिस जिला के नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर स्थित यूपी-बिहार सीमा का मदनपुर-पनियहवा मार्ग शराब तस्करों के लिए सुरक्षित रास्ता बनता जा रहा है। हालांकि पुलिस और मध नि...

14 वर्ष पुराने मनोज यादव हत्याकांड में आजीवन कारावास, अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला
Bagaha1 जून 2026

14 वर्ष पुराने मनोज यादव हत्याकांड में आजीवन कारावास, अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला

बगहा। पटखौली थाना क्षेत्र के बहुचर्चित मनोज यादव हत्याकांड में 14 वर्षों बाद न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए अभियुक्त मो. रविल उर्फ सोनू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.