पश्चिमी चंपारण बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट..
2 लाख 99हजार से जमीन की लगेगी बोली हर कोई डांक में भाग ले सकता है।
बगहा। प्रखंड बगहा एक सीओ नमर्दा श्रीवास्तव ने गुरुवार को मेहुड़ा हाई स्कूल की लगभग बीस एकड़ खेतिहर जमीन के डांक के लिए प्रखंड सभागार में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें बगहा बीडीओ प्रदीप कुमार तथा अन्य अधिकारियों के साथ डांक लेने वाले दर्जन भर लोग उपस्थित थे। इस दौरान अचानक सीओ नमर्दा श्रीवास्तव ने डांक को आज के लिए टाल दिया। इस संदर्भ में पत्रकारों के प्रश्न के जवाब में उन्होंने बताया कि सबसे दो लाख निन्नाबे हजार से बोली की शुरुआत की जाएगी इसके लिए बोली लगाने वाले लोगों के पास कुछ तकनीकी गड़बड़ी थी। जिसके चलते 23जन को डांक की प्रक्रिया होगी जिसमें आवश्यक शर्त हर बोली लगाने वाले तीस हजार रुपये सिक्योरिटी के रूप में अग्रधन जमा करनी होगी। साथ ही 2लाख 99हजार से बोली लगेगी और जितना अंत तक बोली लगेगी राजस्व के रूप में एक मुस्त ही रकम जमा करना होगा। साथी उन्होंने कहा कि यह जमीन का डांक तीन साल का होगा। वहीं स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चार्ली रफायल भी उक्त डांक अवधि में उनकी मौजूदगी रहेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि अब की के डांक में कौन बाजी मारता है।













