जप्त की गई बाइक

बगहा पुलिस जिला के खैरपोखरा T.O.P पुलिस ने शुक्रवार को सुबह गस्ती के दौरान कुम्हिया ढाला के समीप एक हीरो स्प्लेंडर बाइक पर लादा एक बोरा चुलाई देसी शराब लगभग 60 लीटर और एक मोबाइल पुलिस के हाथ लगा।
दरअसल नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खर पोखरा T.O.P पुलिस शुक्रवार को सुबह मॉर्निंग 4:00 गस्ती में निकली थी कुम्हिया की तरफ, तभी एक हीरो स्प्लेंडर बाइक पर सवार युवक 119 पॉकेट देसी चुलाया हुआ शराब लेकर आ रहा था, अचानक पुलिस को देखकर बोरा लदे बाइक और मोबाइल छोड़ फरार हो गया, जब पुलिस नजदीक पहुंची बाइक के पास तो बोरा खोल कर देखा तो उसमें 119 पॉकेट चुलाई देसी शराब मौजूद था बगल में उसका मोबाइल भी गिरा हुआ था, वही पुलिस खरपोखरा चुलाए हुए शराब को T.O.P सेंटर लाकर नगर थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार को सूचित किय। और पकडे गए दारू सहित बाईक मोबाईल को खरपोखरा पुलिस बगहा नगर थाना भेजने की प्रक्रिया मे लग गई है, हालांकि इससे पहले भी कई बार खरपोखरा T.O.P पुलिस दारू माफियाओं पर अपना कानूनी डंडा कर चुकी है, फिर भी दारू माफिया बाज नहीं आते दारू ले जाने से, अब सवाल यह उठ रहा है कि बिहार में तो शराबबंदी लागू है फीर देसी शराब जगह-जगह हर पुलिस थाने में पकड़े क्यों जा रहे हैं, कहीं ना कहीं स्थानीय किसी ना किसी कानून के बिचौलिया का इस में हाथ तो नहीं है।












