बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना पुलिस ने मंगलवार को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से पिकअप वाहन के जरिए लाई जा रही 635 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर धनहा थाना पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में वाहन में भुजा (लाई/मुरमुरा) की बोरियों के नीचे छुपाकर रखी गई कुल 635 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया तथा तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि शराब की खेप उत्तर प्रदेश से बिहार लाई जा रही थी।
धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि कुल 635 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जब्त शराब में 527 लीटर ऑफिसर च्वाइस,63 लीटर मैजिक मुमेंट, 36 लीटर बीयर एवं 12 लीटर सिग्नेचर का ब्रांड शामिल है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों शराब तस्करों की पहचान रोहित कुमार मोहम्मद पुर, जिला गोपालगंज एवं दूसरा रौशन लाल वर्मा भलूही अहिरौली बाजार जिला कुशीनगर यूपी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जप्त पीकअप भी चोरी के लग रहा है गाड़ी के कागजात का चेचिस नंबर एवं गाड़ी पर अंकित चेचिस नंबर का मिलन नहीं हो पा।रहा है।
मुख्य बिंदु:
उत्तर प्रदेश से लाई जा रही थी शराब की खेप।
भुजा की बोरियों के नीचे छुपाकर की जा रही थी तस्करी।
कुल 635 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद।
दो तस्कर गिरफ्तार, पिकअप वाहन जब्त।
मामले में आगे की जांच जारी।













