धनहा थाना क्षेत्र के बांसी चौक पर एक अनियंत्रित बाईक एक कार से टकरा गई। जिसमें बाईक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में ग्रामीणों द्वारा युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबनी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। घटना मंगलवार की दोपहर की है।
जानकारी के अनुसार घाघवा गांव निवासी रवि कुमार प्लेटिना बाईक से उत्तर प्रदेश से अपने घर लौट रहा था। की अचानक बाईक अनियंत्रित हो गई। एवं सड़क किनारे खड़ी एक कार से टकरा गई। जिससे बाईक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा डॉयल 112 पर फोन किया गया। 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंच युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबनी पहुंचाया।
ईलाज कर रहे पीएचसी के डाक्टर अशोक कुमार ने बताया कि, युवक को नाक, कान, एवं चेहरे पर चोट लगी है। जिसका प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।















