......रक्षासूत्र के धागे के साथ लगाये 108 फेरे
पति के लंबी उम्र की कामना की
.....ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रत को लेकर सुहागिनों में खासा उत्साह दिखा
सोमबार को प्रखंड क्षेत्र में सुहागिन महिलाओं ने सोमवती अमावस्या के अवसर पर पीपल के पेड़ की पूजा अर्चना की तथा 108 फेरे लगाये।प्रत्येक फेरे के साथ पीपल बृक्ष पर रक्षा सूत्र बांधा और अपने पति के लंबी उम्र की कामना की।शिव शक्ति धाम मझौलिया के पुजारी चुनचुन पांडेय ने बताया कि सोमी अमावश्या हिन्दू धर्म का पवित्र तिथि है।यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना, पितरों की शांति और पति के लंबी उम्र के कामना के लिए बड़ी खास है। प्रखंड क्षेत्र की महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ व्रत रखकर पीपल वृक्ष की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों एवं पीपल वृक्षों के समीप महिलाओं की भीड़ देखी गई। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर पीपल वृक्ष की परिक्रमा की तथा पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार के कल्याण की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का स्मरण किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार सोमवती अमावस्या का व्रत अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इस ब्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया।
















