बगहा। बिहार राजस्व संयुक्त महासंघ के आह्वान पर जारी राजस्व सेवा पदाधिकारियों की सामूहिक हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई। विभाग और महासंघ के बीच हुए समझौते के बाद हड़ताल खत्म करने की आधिकारिक घोषणा की गई। इसके साथ ही बगहा अनुमंडल के विभिन्न अंचलों में धीरे-धीरे कामकाज सामान्य होने लगा है, जिससे आम लोगों ने राहत की सांस ली है। मंगलवार को बगहा अनुमंडल के अंचलाधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में पहुंचकर पुनः पदभार संभाल लिया। बगहा एक की अंचलाधिकारी नर्मदा श्रीवास्तव और बगहा दो के अंचलाधिकारी वसीम अकरम सहित अन्य अधिकारियों ने जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार कार्यभार ग्रहण कर काम शुरू कर दिया। दोनों अधिकारियों ने प्रभारी अंचलाधिकारी बृजबिहारी प्रसाद से औपचारिक रूप से अपना प्रभार लिया। हड़ताल की अवधि के दौरान बंदोबस्ती पदाधिकारी बृजबिहारी प्रसाद को ही बगहा एक और बगहा दो का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया था, जिससे सीमित स्तर पर कार्य संचालन जारी रखा जा सका। गौरतलब है कि यह हड़ताल 10 मार्च से शुरू हुई थी और कुल 55 दिनों तक चली। इस दौरान अंचल स्तर पर होने वाले अधिकांश राजस्व कार्य प्रभावित रहे। जमीन से जुड़े मामलों, दाखिल-खारिज, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र निर्गमन जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं बाधित रहीं। हालांकि प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह पूरी तरह प्रभावी नहीं हो सका, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बगहा दो के अंचलाधिकारी वसीम अकरम ने बताया कि महासंघ की कुछ मांगें अभी भी लंबित हैं। सरकार ने इन मांगों पर विचार करने के लिए दो महीने का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि राज्य में नई सरकार के गठन को देखते हुए उसे पर्याप्त समय देना उचित समझा गया, जिसके चलते हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया। अब हड़ताल खत्म होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि राजस्व संबंधी सभी सेवाएं जल्द ही पूरी तरह सुचारु हो जाएंगी और लंबित मामलों का निपटारा तेजी से किया
बगहा में 55 दिनों बाद राजस्व सेवा हड़ताल समाप्त, कामकाज पटरी पर लौटा
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा पुलिस की बड़ी सफलता: लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी गए गहने बरामद
बगहा। पुलिस जिला बगहा को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लौकरिया थाना क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।...

राजस्व मामलों में देरी पर डीएम सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
बेतिया, पश्चिमी चंपारण। जिले में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने समाहरणालय सभागार में विभा...

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बगहा। एक बेहद ही हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित तेल टैंकर ने मेहनत-मजदूरी कर लौट रहे एक मासूम परिवार के एकमात्र सहारे को हमेशा के लिए छीन लिया। एनएच...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर स्थित रोजी क्लीनिक के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड...

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
बेतिया। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के मीना रेजिडेंशियल पैलेस में आयोजित जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक...

डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
बगहा। पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से लोगों को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुरुवार को पुलिस अधी...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.




