लौरिया प्रखंड के बेलवा लखनपुर पंचायत के लखनपुर वार्ड संख्या-8 में 15वीं वित्त योजना के तहत लगभग सात लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन नाली को लेकर ग्रामीणों ने गुणवत्ता और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। नवल श्रीवास्तव के घर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप तक बन रही करीब 400 फीट लंबी नाली के निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए वार्ड सदस्य सतीश कुमार समेत कई ग्रामीणों ने विरोध जताया।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान निकाली गई मिट्टी को अन्यत्र बेच दिया गया, जबकि उक्त मिट्टी का उपयोग विद्यालय परिसर में भराई के लिए किया जा सकता था। इस संबंध में वार्ड सदस्य ने प्रखंड स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर में आवेदन देकर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता एवं कार्य की जांच की मांग की है।
वहीं, मुखिया अनिल राम ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नाली निर्माण कार्य नियमानुसार कराया जा रहा है और कुछ लोग राजनीतिक कारणों से गलत आरोप लगा रहे हैं।
इस मामले पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन को पोर्टल पर दर्ज कर लिया गया है तथा नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
नाली निर्माण में अनियमितता का लगा आरोप ग्रामीणों ने दिया सहयोग शिविर में आवेदन।
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
लौरिया से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

जनकल्याण शिविर का डीएम तरनजोत सिंह ने किया शुभारंभ दिव्यांगो को सौंपा ई ट्राइसाइकिल
......लौरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। ........यह शिविर 1...

मोदी सरकार के 12वर्ष पूरे होने पर लौरिया में भाजपा ने चलाया जन संपर्क अभियान।
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत लौरिया प्रखंड की मठिया पंचायत में प्रबुद्ध ना...

जिला परिषद क्षेत्र संख्या 15 के समाजसेवी मोहम्मद गौरी खान का डोर-टू-डोर जनसंपर्क, जनता से मांगा आशीर्वाद
जिला परिषद क्षेत्र संख्या 15 में जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में समाजसेवी मोहम्मद गौरी खान ने लौरिया प्रखंड क्षेत्र के बरबीरो गांव में वार्ड संख्या 11, 12 और 13 में...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

रामनगर दोन क्षेत्र में बेतिया डीएम तरनजोत सिंह ने किया लोगों से संवाद
लगातार दोनवासियों की समस्याओं को लेकर किसी न किसी राजनीतिक पार्टियां उक्त स्थल पर पहुंच कर उनकी संवेदनाओं को सोशल मीडिया पर जबरदस्त उछाल रहे हैं। इसी आलोक में पश्चिमी चंपारण के...

बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, आरटीपीएस क्लर्क 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
बेतिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। निगरानी विभाग की टीम ने बेतिया अंचल कार्यालय में कार्रवाई करते हुए आरटीपीएस क्लर्क राजकुमार मिश्र को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गि...

सतीश चंद्र दुबे का बड़ा दावा, बिहार में आएगा हजारों करोड़ का निवेश, लाखों रोजगार की उम्मीद
बगहा। केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सोमवार को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर राज्य के कोयला, खनन, ऊर्जा और औद्योगिक विकास से ज...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.








