वर्तमान में पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत बढ़ रहे तापमान विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू के के मद्देनजर पश्चिम चम्पारण जिले के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं कोचिंग संस्थानों सहित) में वर्ग-नर्सरी से 05 तक की कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियों पर दिनांक 22.06.2026 से दिनांक 24.06.2026 तक पूर्णतः प्रतिबंध है। वर्ग-06 से ऊपर की कक्षायें प्रातःकालिन पूर्वाह्न 06:30 बजे से पूर्वाह्न 11:00 बजे तक ही संचालित होगी। विद्यालय प्रबंधन को एतद् द्वारा निदेश दिया जाता है कि वे उल्लेखित आदेश के अनुरूप अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

उपरोक्त आदेश पश्चिम चम्पारण जिले में दिनांक 22.06.2026 से लागू होगा एवं दिनांक 24.06.2026 तक प्रभावी रहेगा।












