
पुलिस जिला बगहा में दिनांक 21.06.2026 से बिहार पलिस में सिपाही पद पर नियक्ति हेत चयनित अभ्यर्थियों के शारीरिक माप-तौल एवं जांच की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इस् प्रक्रिया के अंतर्गत बगहा जिला के लिए कुल 334 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। भर्ती प्रक्रिया के सुचारू संचालन एवं नवचयनित सिपाहियों के योगदान (जॉइनिंग) के बेहतर प्रबंधन हेत पलिस अधीक्षक, बगहा के निर्देशन में आवश्यक व्यवस्थाएं सनिश्चित की जा र्ह हैं। सभी अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित तिथि एवं समय के अनुसार पुलिस केंद्र, बगहा मे उपस्थित होकर प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य है।सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ आवश्यक मूल प्रमाण-पत्र, प्रवेश पत्र एवं वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। साथ ही अभ्यर्थियों क यह भी निर्देशित किया गया है कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान अनशासन बनाए रखें। पुलिस जिला बगहा द्वारा सभी अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया को सफल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में सहयोग करें









