लौरिया
प्रखंड के मठिया पंचायत में कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना के तहत लाभुकों के बीच सहायता राशि का वितरण किया गया। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अविनाश शेखर की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में कुल 15 लाभुकों को चेक के माध्यम से 3-3 हजार रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि बिहार सरकार की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं बीपीएल परिवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु होने पर सम्मानजनक अंतिम संस्कार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र, बीपीएल राशन कार्ड, आधार कार्ड तथा आश्रित का बैंक पासबुक आवश्यक दस्तावेज हैं।
जिन लाभुकों को अनुदान राशि प्रदान की गई, उनमें रामचंद्र ठाकुर, चुमकली देवी, किशुन राम, रीता देवी, झापस आलम, सनोज पासवान, नथुनी प्रसाद, जयराम साह, उमरावती देवी, जयराम राम, सतन महतो, भिखारी साह, नगीना पासवान, रामलाल साह एवं शर्मा पटेल शामिल हैं।
मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि पंचायत में समय-समय पर विशेष शिविर आयोजित कर पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाता है। इससे जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता मिल रही है।
लौरिया प्रखंड के मठिया पंचायत में 15 लाभुकों के बीच कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना की राशि हुई वितरित।
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
लौरिया से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

जीविका दीदियों ने लिया नशा मुक्त समाज का निर्माण का संकल्प
अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोध दिवस (26 जून) के अवसर पर आयोजित नशा मुक्ति सप्ताह के तहत मंगलवार को लौरिया प्रखंड में जीविका द्वारा नशा मुक्ति जन-जागरू...

गांव में ही सुनी जा रही लोगों की समस्याएं 7जुलाई को सहयोग शिविर से पहले पहुंच रहे हैं अधिकारी व कर्मी।
आम लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देने के उद्देश्य से लौरिया प्रखंड प्रशासन ने सहयोग शिविर से पहले ही पंचायत स्तर पर समस्या समाधान की तैयारी शुरू कर दी है। 7...

शांति सौहार्द का मिसाल बने मोहर्रम नियमों के दायरे में निकले तजिया जुलूस..थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान
मुहर्रम पर्व को शांति, अनुशासन और सामाजिक सद्भाव के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से लौरिया थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान क...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

धनहा थाना की पुलिस की बड़ी करवाई में 632लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना पुलिस ने मंगलवार को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से पिकअप वाहन के जरिए लाई जा रही 635 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की ह...

मोहर्रम पर प्रशासन सख्त: रात्रि जुलूस पर रोक, लाइसेंस अनिवार्य; अफवाहों से बचने की अपील
बगहा। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्...

जयेश सिंह के साथ एक खास बातचीत
Bagaha Live Podcast में जयेश सिंह के साथ एक विशेष बातचीत। बगहा के महत्वपूर्ण मुद्दों, विकास और क्षेत्र के भविष्य पर होगी खुलकर चर्चा। क्या हैं उनकी प्राथमिकताएँ? क्या है उनका वि...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.






