
बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम, केदार प्रसाद बगहा विधायक राम सिंह ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।
बगहा। 12 साल बेमिसाल विकसित भारत के लक्ष्य को जन-जन तक पहुंचाने और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों के बीच रखने के उद्देश्य से शनिवार को बगहा में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मंत्री केदार प्रसाद व नंदकिशोर राम ने संयुक्त रूप से
सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पिछले वर्षों में आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया। सम्मेलन के दौरान संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।
बगहा में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ जुटे कार्यकर्ता एवं नागरिक।











