
शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। बगहा-1 स्थित स्टेट बैंक के समीप रौशन फिजियोथेरेपी एंड न्यूरो रिहैब सेंटर में नसों, दिमाग और हड्डी-मांसपेशियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के उपचार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। केंद्र का संचालन न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. राहुल रौशन (BPT, MPT) द्वारा किया जा रहा है।
डॉ. राहुल रौशन ने बताया कि केंद्र में लकवा (पक्षाघात), स्ट्रोक के बाद होने वाली कमजोरी, ब्रेन इंजरी, स्पाइनल कॉर्ड इंजरी, बेल्स पाल्सी, पार्किंसन रोग, सायटिका, नस दबने की समस्या तथा हाथ-पैरों में सुन्नपन और झनझनाहट जैसी बीमारियों का फिजियोथेरेपी और न्यूरोलॉजिकल रिहैबिलिटेशन के माध्यम से उपचार किया जाता है।

इसके अलावा कमर दर्द, सर्वाइकल, घुटने का दर्द, गठिया, फ्रोजन शोल्डर, एड़ी के दर्द, टेनिस एल्बो और मांसपेशियों में खिंचाव जैसी समस्याओं के लिए भी आधुनिक मशीनों की सहायता से उपचार की सुविधा उपलब्ध है।
केंद्र में दुर्घटना या ऑपरेशन के बाद पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) की विशेष व्यवस्था की गई है। फ्रैक्चर, घुटना एवं कुल्हा प्रत्यारोपण, एसीएल लिगामेंट इंजरी तथा स्पोर्ट्स इंजरी से पीड़ित मरीजों को भी विशेषज्ञ परामर्श और थेरेपी दी जा रही है।

डॉ. राहुल रौशन ने बताया कि बच्चों में सेरेब्रल पाल्सी, विकास में देरी तथा बुजुर्गों की कमजोरी और संतुलन संबंधी समस्याओं के उपचार पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीकों और अनुभवी विशेषज्ञों की मदद से बिना ऑपरेशन दर्द से राहत दिलाने का प्रयास किया जाता है।
केंद्र बगहा-1 में स्टेट बैंक से कुछ ही दूरी पर स्थित है।










