बगहा। प्रखंड बगहा एक अंतर्गत राजकीयकृत उत्क्रमित विद्यालय, कोल्हुआ चौतरवा में विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की शिकायत मिलने पर चौतरवा थानाध्यक्ष सुभम कुमार पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों से संवाद कर बच्चों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा पुलिस और समाज के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने का संदेश दिया।
बताया गया कि विद्यालय की एक शिक्षिका ने गांव के कुछ मनचलों पर विद्यालय परिसर में प्रवेश कर छात्राओं एवं शिक्षिका पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। मामले की शिकायत मिलते ही चौतरवा थाना पुलिस सक्रिय हुई और थानाध्यक्ष स्वयं विद्यालय पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों और शिक्षकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा भरोसा दिलाया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। थानाध्यक्ष सुभम कुमार ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनका मानसिक एवं शैक्षणिक विकास सुरक्षित वातावरण में ही संभव है। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है और यहां किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बच्चों को साइबर फ्रॉड से बचाव, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन तथा डायल-112 आपातकालीन सेवा के सही उपयोग की जानकारी दी। साथ ही बच्चों से कहा कि पुलिस से डरने की नहीं, बल्कि उसे अपना मित्र समझने की जरूरत है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद मोहईयुद्दीन ने बताया कि विद्यालय में चारदीवारी नहीं होने के कारण असामाजिक तत्वों की आवाजाही बनी रहती है। उन्होंने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी उठाई। इस पर थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि यदि किसी भी प्रकार की घटना का फोटो या वीडियो उपलब्ध कराया जाता है तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय अभिभावकों और ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत होगी।
स्कूल में मनचलों की एंट्री पर एक्शन मोड में पुलिस, थानाध्यक्ष पहुंचे तो मचा हड़कंप
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बगहा। एक बेहद ही हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित तेल टैंकर ने मेहनत-मजदूरी कर लौट रहे एक मासूम परिवार के एकमात्र सहारे को हमेशा के लिए छीन लिया। एनएच...

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर स्थित रोजी क्लीनिक के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड...

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
बेतिया। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के मीना रेजिडेंशियल पैलेस में आयोजित जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
बगहा। पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से लोगों को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुरुवार को पुलिस अधी...

सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
बगहा। आम लोगों की समस्याओं के समाधान और प्रशासन-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित सहयोग शिविर उस समय विवादों में घिर गया, जब मधुबनी अंचल क्षेत्र के मुसह...

यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
बगहा। पुलिस जिला के नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर स्थित यूपी-बिहार सीमा का मदनपुर-पनियहवा मार्ग शराब तस्करों के लिए सुरक्षित रास्ता बनता जा रहा है। हालांकि पुलिस और मध नि...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.





