Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
जयेश सिंह के साथ एक खास बातचीत। पूरा इंटरव्यू जल्द | Coming Soon
जयेश सिंह के साथ एक खास बातचीत। पूरा इंटरव्यू जल्द | Coming Soon
बच्चे को बचाने के प्रयास में ट्रक ने ली होटल संचालक जान गोरखपुर में इलाज कराने के दौरान हुई मौत
बच्चे को बचाने के प्रयास में ट्रक ने ली होटल संचालक जान गोरखपुर में इलाज कराने के दौरान हुई मौत
पैक्स अध्यक्ष चुनाव के रोमांचक मुकाबले में चाचा ने भतीजे को शिकस्त देकर चुनाव जीता
पैक्स अध्यक्ष चुनाव के रोमांचक मुकाबले में चाचा ने भतीजे को शिकस्त देकर चुनाव जीता
मझौलिया में एक ही रात में तीन दुकानों में हुई चोरी से हलचल हुई तेज।
मझौलिया में एक ही रात में तीन दुकानों में हुई चोरी से हलचल हुई तेज।
वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट विस्तार की प्रक्रिया तेज, अपर समाहर्ता ने किया प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण
वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट विस्तार की प्रक्रिया तेज, अपर समाहर्ता ने किया प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण
धनहा गौतम बुद्ध सेतु पुलबना रील बनाने का अड्डा भीड़ से यातायात बाधित प्रशासन आया एक्शन मोड में
धनहा गौतम बुद्ध सेतु पुलबना रील बनाने का अड्डा भीड़ से यातायात बाधित प्रशासन आया एक्शन मोड में
बगहा पुलिस अब ड्रोन टेक्नोलॉजी के सहारे अपराधियों पर रखेगी नजर
बगहा पुलिस अब ड्रोन टेक्नोलॉजी के सहारे अपराधियों पर रखेगी नजर
बगहा पुलिस जिला के खरपोखरा T.O.P पुलिस नें 119 थैला देसी चुलाई शराब बाईक और मोबाइल किया जप्त।
बगहा पुलिस जिला के खरपोखरा T.O.P पुलिस नें 119 थैला देसी चुलाई शराब बाईक और मोबाइल किया जप्त।
एस. एस. बी. एस हाई स्कूल मेहुड़ा के खेती की जमीन का डांक टला 23 जून को लगेगी बोली।
एस. एस. बी. एस हाई स्कूल मेहुड़ा के खेती की जमीन का डांक टला 23 जून को लगेगी बोली।
 बेतिया के नये एसपी बने कुमार गौतम
बेतिया के नये एसपी बने कुमार गौतम
लूट की सूचना को गंभीरता से नहीं लेने पर बड़ी कार्रवाई, रामनगर के तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत दो निलंबित
लूट की सूचना को गंभीरता से नहीं लेने पर बड़ी कार्रवाई, रामनगर के तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत दो निलंबित
Live
रामनगर दोन क्षेत्र में बेतिया डीएम तरनजोत सिंह ने किया लोगों से संवाद
न्यूज़ डेस्कखबरें
ब्रेकिंगRamnagar18 जून 2026

रामनगर लूटकांड में बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष और गश्ती पदाधिकारी निलंबित

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
रामनगर लूटकांड में बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष और गश्ती पदाधिकारी निलंबित

पुलिस जिला बगहा के रामनगर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में रामनगर थानाध्यक्ष एवं गश्ती पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामनगर थाना क्षेत्र में लूट की घटना होने की सूचना मिलने के बाद बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल ने तत्काल मामले की जांच के निर्देश दिए। उनके आदेश पर बगहा एसडीपीओ निहार भूषण द्वारा घटना की जांच की गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि सतीश चंद्र पांडेय, निवासी बॉसगांव परसौनी, थाना भैरोगंज, जिला पश्चिम चंपारण, के साथ अज्ञात अपराधियों ने मारपीट कर उनसे 20 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया था।
पीड़ित द्वारा घटना की सूचना रामनगर थाना को दी गई थी। हालांकि जांच में यह पाया गया कि रामनगर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक दीपक कुमार तथा गश्ती पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार राय ने इस गंभीर घटना की जानकारी समय पर अपने वरीय अधिकारियों को नहीं दी। इतना ही नहीं, मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू करने की भी कार्रवाई नहीं की गई।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, संबंधित अधिकारियों का यह रवैया घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता को दर्शाता है। इस कारण पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई तथा आम जनता के बीच पुलिस के प्रति अविश्वास की स्थिति उत्पन्न हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक हर किशोर राय के अनुमोदन के बाद दोनों अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि थाना स्तर पर होने वाली किसी भी छोटी या बड़ी घटना की सूचना समय पर वरीय अधिकारियों को देना अनिवार्य है। यदि किसी थाना प्रभारी या पुलिस पदाधिकारी द्वारा ऐसी घटनाओं को छिपाने, सूचना देने में विलंब करने या कानूनी कार्रवाई में लापरवाही बरतने की शिकायत सामने आती है तो भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल
बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल

एसपी ने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी आम जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई को पुलिस प्रशासन द्वारा जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस संबंध में बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूरे मामले और की गई कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक की है।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Ramnagar

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

रामनगर से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

रामनगर की सभी खबरें
लूट की सूचना को गंभीरता से नहीं लेने पर बड़ी कार्रवाई, रामनगर के तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत दो निलंबित
Ramnagar18 जून 2026

लूट की सूचना को गंभीरता से नहीं लेने पर बड़ी कार्रवाई, रामनगर के तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत दो निलंबित

रामनगर। बगहा पुलिस जिला के रामनगर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना की सूचना को गंभीरता से नहीं लेने और वरीय अधिकारियों को समय पर अवगत नहीं कराने के मामले में पुलिस प्रशासन ने कड...

रामनगर दोन क्षेत्र में बेतिया डीएम तरनजोत सिंह ने किया लोगों से संवाद
Ramnagar16 जून 2026

रामनगर दोन क्षेत्र में बेतिया डीएम तरनजोत सिंह ने किया लोगों से संवाद

लगातार दोनवासियों की समस्याओं को लेकर किसी न किसी राजनीतिक पार्टियां उक्त स्थल पर पहुंच कर उनकी संवेदनाओं को सोशल मीडिया पर जबरदस्त उछाल रहे हैं। इसी आलोक में पश्चिमी चंपारण के...

अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, युवक की दबकर मौत; दो माह पहले हुई थी दूसरी शादी
Ramnagar16 जून 2026

अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, युवक की दबकर मौत; दो माह पहले हुई थी दूसरी शादी

बगहा। पुलिस जिला अंतर्गत रामनगर थाना क्षेत्र के मगुरहा टोला कोलाची गांव के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के ब...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
जयेश सिंह के साथ एक खास बातचीत। पूरा इंटरव्यू जल्द | Coming Soon
Bagaha19 जून 2026

जयेश सिंह के साथ एक खास बातचीत। पूरा इंटरव्यू जल्द | Coming Soon

🎙️ जल्द आ रहा है... Bagaha Live Podcast में जयेश सिंह के साथ एक खास बातचीत। बगहा के महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी खुलकर चर्चा। क्या हैं उनकी प्राथमिकताएँ? क्या है उनका विज़न? और क...

बच्चे को बचाने के प्रयास में ट्रक ने ली होटल संचालक जान गोरखपुर में इलाज कराने के दौरान हुई मौत
Bagaha19 जून 2026

बच्चे को बचाने के प्रयास में ट्रक ने ली होटल संचालक जान गोरखपुर में इलाज कराने के दौरान हुई मौत

पश्चिम चंपारण बगहा से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट... बगहा पुलिस जिला के पटखौली थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल एक होटल संचालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान पटख...

पैक्स अध्यक्ष चुनाव के रोमांचक मुकाबले में चाचा ने भतीजे को शिकस्त देकर चुनाव जीता
मझौलिया19 जून 2026

पैक्स अध्यक्ष चुनाव के रोमांचक मुकाबले में चाचा ने भतीजे को शिकस्त देकर चुनाव जीता

पश्चिमी चंपारण से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट ..........…..................................... मझौलिया। बखरिया पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जहां गु...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.