सफलता अक्सर उन्हीं के हिस्से आती है जो असफलताओं से हार मानने के बजाय उन्हें अपनी ताकत बना लेते हैं। लौरिया प्रखंड के नुनीपाकड़ गांव की प्रीति कुमारी ने इसी जज्बे के दम पर बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर एसडीएम बनने का गौरव प्राप्त किया है। किसान अरुण तिवारी की बड़ी पुत्री प्रीति ने यह उपलब्धि ऐसे समय हासिल की है, जब इससे पहले वह 68वीं और 69वीं बीपीएससी परीक्षा में साक्षात्कार तक पहुंचकर भी अंतिम चयन से चूक गई थीं। लगातार दो बार मिली निराशा के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। तीसरे प्रयास में उन्होंने पूरे बिहार में 78वीं रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया। सरकारी विद्यालयों से पढ़ाई करने वाली प्रीति ने एमजेके कॉलेज से स्नातक की शिक्षा पूरी की और स्वाध्याय के बल पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। विशेष बात यह है कि उन्होंने कभी किसी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य होने के बावजूद उनके पिता ने बच्चों की शिक्षा में कभी कमी नहीं आने दी। उनकी दूसरी बहन शालिनी कुमारी भी सरकारी सेवा में पेशकार के पद पर कार्यरत हैं। प्रीति की सफलता की खबर फैलते ही गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मुखिया प्रतिनिधि दीपु तिवारी और पूर्व मुखिया विपिन तिवारी ने कहा कि एक साधारण किसान परिवार की बेटी द्वारा हासिल की गई यह सफलता ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अरुण तिवारी के संघर्ष और बच्चों की शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की भी सराहना की।
असफलताओं के बाद मिली बड़ी जीत: किसान की बेटी बनी एसडीएम, संघर्ष ने दिलाई पहचान
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
लौरिया से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

भरत भूषण प्रकरण पर लौरिया में जनाक्रोश, न्याय के लिए निकला कैंडिल मार्च।
लौरिया (पश्चिम चंपारण)। भरत भूषण तिवारी के कथित फेक एनकाउंटर मामले को लेकर रविवार की शाम लौरिया में जन सुराज कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने संयुक्त रूप से कैंडल मार्च निकालकर न्...

नाली निर्माण में अनियमितता का लगा आरोप ग्रामीणों ने दिया सहयोग शिविर में आवेदन।
लौरिया प्रखंड के बेलवा लखनपुर पंचायत के लखनपुर वार्ड संख्या-8 में 15वीं वित्त योजना के तहत लगभग सात लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन नाली को लेकर ग्रामीणों ने गुणवत्ता और कार्यप...

जनकल्याण शिविर का डीएम तरनजोत सिंह ने किया शुभारंभ दिव्यांगो को सौंपा ई ट्राइसाइकिल
......लौरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। ........यह शिविर 1...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

जयेश सिंह के साथ एक खास बातचीत
Bagaha Live Podcast में जयेश सिंह के साथ एक विशेष बातचीत। बगहा के महत्वपूर्ण मुद्दों, विकास और क्षेत्र के भविष्य पर होगी खुलकर चर्चा। क्या हैं उनकी प्राथमिकताएँ? क्या है उनका वि...

Bagaha Live Podcast | E02 | Dr. Padam Bhanu Singh Interview
🎙️ Bagaha Live Podcast – Episode 2 इस खास एपिसोड में हमारे साथ हैं Dr. Padam Bhanu Singh — जिन्होंने स्वास्थ्य, होम्योपैथी और समाज सेवा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों पर खुलकर चर...

Bagaha Live Podcast | E01 | Rakesh Singh Interview
Bagaha Live Podcast के इस खास एपिसोड में हमारे साथ हैं वरिष्ठ अधिवक्ता और JDU के मुख्य प्रवक्ता राकेश सिंह। बगहा की राजनीति, स्थानीय मुद्दों और जनता के सवालों पर उन्होंने खुलकर...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.





