पश्चिम चंपारण से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट..
इंडो नेपाल बॉर्डर से निकलने वाली मुख्य सड़क बगहा बेतिया एन. एच.727 मलपुरवा पुल के बीचों बीच गड्ढा बन चुका है। आशंका जतायी जा रही है कि किसी दिन सड़क मार्ग में बनी गड्ढा कोई बड़ी घटना का अंजाम नहीं दे दे। हालाकि नगर परिषद बगहा के अधीन यह पुल के दोनों तरफ से लोगों ने हाट बाजार लगा कर और भी संजीदा बना दिया है। पुल के दोनों किनारों पर दिन के तीन बजे से सायं 9बजे तक काफी चहल पहल रहती है। प्रत्यक्षदर्शियों को माने तो तकरीबन दर्जनों बाइक सवार लोग गिरते गिरते बचते हैं तब उन्हें ज्ञान होता है जब बाइक का अगला छक्का उस गड्ढे में गिरता है। जिस प्रकार एन.एच.के अधिकारी कान में तेल डाल कर सो गए हैं। जिस दिन कोई घटना हुई समझो बिहार जग गया। इधर प्रतिदिन जिले के बड़े बड़े अधिकारी मंत्री संत्री विधायक सांसद की काफिला इसी दुर्घटनाग्रस्त सड़क मार्ग को पार कर जाते हैं। उन्हें क्या कुछ पता होता है कि ड्राइवर किस तरह अचानक गाड़ी को सुरक्षित मोड़ लेता है। साथ ही बगहा के जितने भी जनप्रतिनिधि हैं उन्हें फुर्सत नहीं है बस क्षेत्र में तिलक विवाह समारोह में शामिल होकर अपना कर्तव्य का निर्वहन करते रहते हैं।











