Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
जयेश सिंह के साथ एक खास बातचीत
जयेश सिंह के साथ एक खास बातचीत
Bagaha Live Podcast | E02 | Dr. Padam Bhanu Singh Interview
Bagaha Live Podcast | E02 | Dr. Padam Bhanu Singh Interview
Bagaha Live Podcast | E01 | Rakesh Singh Interview
Bagaha Live Podcast | E01 | Rakesh Singh Interview
आरटीआई की जानकारी दबाने पर बगहा अनुमंडलीय अस्पताल घिरा, सूचना आयोग ने दी दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी
आरटीआई की जानकारी दबाने पर बगहा अनुमंडलीय अस्पताल घिरा, सूचना आयोग ने दी दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी
BPSC 70वीं परीक्षा में बगहा की बेटी निशा कुमारी ने बढ़ाया मान, ग्रामीण विकास पदाधिकारी पद पर हुआ चयन
BPSC 70वीं परीक्षा में बगहा की बेटी निशा कुमारी ने बढ़ाया मान, ग्रामीण विकास पदाधिकारी पद पर हुआ चयन
भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण: पश्चिम चंपारण में श्रद्धांजलि सभा, न्यायिक जांच की मांग तेज
भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण: पश्चिम चंपारण में श्रद्धांजलि सभा, न्यायिक जांच की मांग तेज
शिक्षक से प्रखंड विकास पदाधिकरी बनें रवि कुमार।
शिक्षक से प्रखंड विकास पदाधिकरी बनें रवि कुमार।
बगहा पुलिस केंद्र में सिपाही भर्ती प्रक्रिया आरंभ. चयनित अभ्यर्थियों का माप तौल जारी
बगहा पुलिस केंद्र में सिपाही भर्ती प्रक्रिया आरंभ. चयनित अभ्यर्थियों का माप तौल जारी
Live
भरत भूषण प्रकरण पर लौरिया में जनाक्रोश, न्याय के लिए निकला कैंडिल मार्च।
Live
बगहा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश राम के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन।
कक्षा 1 से पांच तक विद्यालय 24 जून तक रहेगा बंद: जिलाधिकारी
कक्षा 1 से पांच तक विद्यालय 24 जून तक रहेगा बंद: जिलाधिकारी
वाल्मीकिनगर में धूमधाम से मनाया गया 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया उद्घाटन, "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" थीम पर हुआ आयोजन
वाल्मीकिनगर में धूमधाम से मनाया गया 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया उद्घाटन, "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" थीम पर हुआ आयोजन
न्यूज़ डेस्कखबरें
Valmikinagar20 जून 2026

बाल्मीकि नगर एयरपोर्ट के विस्तार को मिली रफ्तार, रनवे बढ़ाने के लिए भूमि अधिग्रहण का सीमांकन कार्य जारी

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
बाल्मीकि नगर एयरपोर्ट के विस्तार को मिली रफ्तार, रनवे बढ़ाने के लिए भूमि अधिग्रहण का सीमांकन कार्य जारी

बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बाल्मीकि नगर हवाई अड्डे के विकास और विस्तार की दिशा में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के अधिकारियों की एक टीम बाल्मीकि नगर पहुंची और स्थानीय प्रशासन के साथ प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। एएआई के अधिकारियों ने प्रखंड बगहा-दो के अंचल अधिकारी के साथ हवाई अड्डे के नक्शे का अवलोकन करते हुए प्रस्तावित टर्मिनल भवन, संपर्क मार्ग तथा रनवे निर्माण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। अधिकारियों ने परियोजना के तकनीकी पहलुओं का आकलन करते हुए भूमि की उपलब्धता और आवश्यक विस्तार क्षेत्र का भी निरीक्षण किया।

प्रस्तावित रनवे विस्तार क्षेत्र का निरीक्षण करते भू-अर्जन एवं राजस्व विभाग के अधिकारी
प्रस्तावित रनवे विस्तार क्षेत्र का निरीक्षण करते भू-अर्जन एवं राजस्व विभाग के अधिकारी

शनिवार को भी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राकेश कुमार तथा बगहा-दो के अंचल अधिकारी वसीम अकरम के नेतृत्व में राजस्व कर्मचारियों और अमीनों की टीम ने विस्तारित क्षेत्र का सीमांकन कार्य किया। अधिकारियों ने प्रस्तावित अधिग्रहित भूमि की पहचान कर उसकी मापी और चिन्हांकन की प्रक्रिया पूरी की। जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट के रनवे को वर्तमान लंबाई से लगभग 800 मीटर तक बढ़ाने की योजना बनाई गई है। अभी यहां से केवल छोटे विमानों के संचालन की संभावना है, लेकिन भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बड़े विमानों के परिचालन योग्य आधारभूत संरचना विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जा रही है।

हवाई अड्डा विकास योजना के तहत अधिग्रहित की जाने वाली भूमि का सर्वेक्षण करते अधिकारी
हवाई अड्डा विकास योजना के तहत अधिग्रहित की जाने वाली भूमि का सर्वेक्षण करते अधिकारी

स्थानीय स्तर पर भी इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर उत्साह का माहौल है। निरीक्षण और सीमांकन कार्य के दौरान लोकल एयरपोर्ट एडवाइजरी कमिटी के अध्यक्ष सह सांसद सुनील कुमार के प्रतिनिधि जितेंद्र कुशवाहा, जदयू नेता राकेश सिंह, मो. निजामुद्दीन तथा औरंगजेब अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एयरपोर्ट विस्तार कार्य को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसे शीघ्र पूरा कराने की आवश्यकता पर बल दिया।

एयरपोर्ट विस्तार कार्य को लेकर अधिकारियों के साथ मौजूद जनप्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य लोग
एयरपोर्ट विस्तार कार्य को लेकर अधिकारियों के साथ मौजूद जनप्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य लोग

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होते ही एयरपोर्ट निर्माण और विस्तार से जुड़े कार्यों को गति दी जाएगी। परियोजना के पूरा होने के बाद बाल्मीकि नगर क्षेत्र को बेहतर हवाई संपर्क सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे लोगों की आवाजाही आसान बनेगी।

एयरपोर्ट विकास परियोजना को लेकर स्थल पर मापी और सीमांकन कार्य करते अमीन
एयरपोर्ट विकास परियोजना को लेकर स्थल पर मापी और सीमांकन कार्य करते अमीन

बाल्मीकि नगर एयरपोर्ट के विकसित होने का सबसे बड़ा लाभ पर्यटन क्षेत्र को मिलने की उम्मीद है। विश्व प्रसिद्ध वाल्मीकि टाइगर रिजर्व और नेपाल सीमा से सटे इस इलाके में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए हवाई संपर्क की सुविधा उपलब्ध होने पर पर्यटन गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसके साथ ही व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। स्थानीय लोगों का मानना है कि एयरपोर्ट का विस्तार क्षेत्रीय आर्थिक विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ बाल्मीकि नगर को राष्ट्रीय मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण पर्यटन एवं परिवहन केंद्र के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Valmikinagar

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

वाल्मीकिनगर से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

वाल्मीकिनगर की सभी खबरें
वाल्मीकिनगर में धूमधाम से मनाया गया 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया उद्घाटन, "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" थीम पर हुआ आयोजन
Valmikinagar21 जून 2026

वाल्मीकिनगर में धूमधाम से मनाया गया 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया उद्घाटन, "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" थीम पर हुआ आयोजन

वाल्मीकिनगर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भारत सरकार के कोयला एवं खान मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री Sat...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वाल्मीकिनगर में भव्य आयोजन
Valmikinagar21 जून 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वाल्मीकिनगर में भव्य आयोजन

योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण का आह्वान वाल्मिकीनगर।12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को वाल्मीकिनगर कन्वेंशन सेंटर में आयुष म...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्य संजय पांडेय व विवेक सिंह को प्रेस आईडी से किया सम्मानित।
Valmikinagar20 जून 2026

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्य संजय पांडेय व विवेक सिंह को प्रेस आईडी से किया सम्मानित।

बगहा। आगामी 28जून को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय अधिकारियों की बैठक वाल्मीकिनगर में होगी। इसके लिए बैठक की तैयारियों को लेकर बिहार इकाई के संयोजक प्रो.अरविंद नाथ तिवारी...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
जयेश सिंह के साथ एक खास बातचीत
Bagaha19 जून 2026

जयेश सिंह के साथ एक खास बातचीत

Bagaha Live Podcast में जयेश सिंह के साथ एक विशेष बातचीत। बगहा के महत्वपूर्ण मुद्दों, विकास और क्षेत्र के भविष्य पर होगी खुलकर चर्चा। क्या हैं उनकी प्राथमिकताएँ? क्या है उनका वि...

Bagaha Live Podcast | E02 | Dr. Padam Bhanu Singh Interview
Bagaha8 मई 2026

Bagaha Live Podcast | E02 | Dr. Padam Bhanu Singh Interview

🎙️ Bagaha Live Podcast – Episode 2 इस खास एपिसोड में हमारे साथ हैं Dr. Padam Bhanu Singh — जिन्होंने स्वास्थ्य, होम्योपैथी और समाज सेवा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों पर खुलकर चर...

Bagaha Live Podcast | E01 | Rakesh Singh Interview
राकेश सिंह, Bagaha25 अप्रैल 2026

Bagaha Live Podcast | E01 | Rakesh Singh Interview

Bagaha Live Podcast के इस खास एपिसोड में हमारे साथ हैं वरिष्ठ अधिवक्ता और JDU के मुख्य प्रवक्ता राकेश सिंह। बगहा की राजनीति, स्थानीय मुद्दों और जनता के सवालों पर उन्होंने खुलकर...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.