Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी 21वीं वाहिनी बगहा का वृहद वृक्षारोपण अभियान, 990 पौधे लगाए गए
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी 21वीं वाहिनी बगहा का वृहद वृक्षारोपण अभियान, 990 पौधे लगाए गए
विश्व पर्यावरण दिवस पर बगहा पुलिस लाइन में वृक्षारोपण, एसपी रामानंद कौशल ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर बगहा पुलिस लाइन में वृक्षारोपण, एसपी रामानंद कौशल ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बगहा में पेंटिंग प्रतियोगिता: ‘हुनर दिखाओ’ और ‘वन है तो जीवन है’ के संदेशों से गूंजा वातावरण, दो दर्जन से अधिक छात्र हुए पुरस्कृत
बगहा में पेंटिंग प्रतियोगिता: ‘हुनर दिखाओ’ और ‘वन है तो जीवन है’ के संदेशों से गूंजा वातावरण, दो दर्जन से अधिक छात्र हुए पुरस्कृत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha16 मई 2026

भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, संगठन मजबूती पर जोर

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, संगठन मजबूती पर जोर
उद्घाटन सत्र में वर्ग गीत, अतिथियों का स्वागत,
उद्घाटन सत्र में वर्ग गीत, अतिथियों का स्वागत,

बगहा। वाल्मीकिनगर में भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत शनिवार से दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। शिविर को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जिले के विभिन्न प्रखंडों और मंडलों से पहुंचे कार्यकर्ता अलग-अलग प्रशिक्षण सत्रों में शामिल हुए और संगठन की कार्यशैली, विचारधारा तथा आधुनिक राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। भाजपा के मीडिया प्रमुख सोमेश पाण्डेय ने बताया कि संगठन को अधिक सशक्त और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से पार्टी समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती है। इसी क्रम में आयोजित इस शिविर में प्रदेश नेतृत्व द्वारा मनोनीत 12 प्रशिक्षक विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रथम दिन सुबह नौ बजे पंजीयन एवं जलपान कार्यक्रम के साथ शिविर की गतिविधियां शुरू हुईं। उद्घाटन सत्र में वर्ग गीत, अतिथियों का स्वागत, पुष्पांजलि, दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् का आयोजन किया गया। इसके बाद विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। पहले सत्र में सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने “देश के समक्ष राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियां” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित, संगठन की मजबूती और जनसंपर्क को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। दूसरे सत्र में रविमणि त्रिपाठी ने स्थायी कार्यक्रम, बूथ प्रबंधन, ‘मन की बात’ कार्यक्रम तथा सूचना तकनीक के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी। तीसरे सत्र में विधायक संजय पाण्डेय ने मीडिया विमर्श पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का सुझाव दिया। वहीं चौथे सत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शम्भू ने “हमारा इतिहास और विकास” विषय पर संगठन की विचारधारा एवं विकास यात्रा की जानकारी साझा की। पंचम सत्र में लालबाबू प्रसाद ने पार्टी की कार्यपद्धति और संगठनात्मक ढांचे पर प्रकाश डाला। छठे सत्र में मुकुल सिंह ने सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), नई मीडिया तकनीक और सकारात्मक छवि निर्माण को लेकर प्रशिक्षण दिया। अंतिम सत्र में डॉ. विकास सिंह ने विचार परिवार विषय पर विस्तार से चर्चा की। दिनभर चले प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं के भोजन एवं विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है। शिविर का समापन रविवार को होगा। समापन अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम एवं विधायक राम सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Bagaha6 जून 2026

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बगहा। एक बेहद ही हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित तेल टैंकर ने मेहनत-मजदूरी कर लौट रहे एक मासूम परिवार के एकमात्र सहारे को हमेशा के लिए छीन लिया। एनएच...

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
Bagaha5 जून 2026

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार

बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर स्थित रोजी क्लीनिक के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड...

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
Bagaha5 जून 2026

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर

बेतिया। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के मीना रेजिडेंशियल पैलेस में आयोजित जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
Bagaha4 जून 2026

डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

बगहा। पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से लोगों को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुरुवार को पुलिस अधी...

सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
Bagaha2 जून 2026

सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल

बगहा। आम लोगों की समस्याओं के समाधान और प्रशासन-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित सहयोग शिविर उस समय विवादों में घिर गया, जब मधुबनी अंचल क्षेत्र के मुसह...

यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
Bagaha1 जून 2026

यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद

बगहा। पुलिस जिला के नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर स्थित यूपी-बिहार सीमा का मदनपुर-पनियहवा मार्ग शराब तस्करों के लिए सुरक्षित रास्ता बनता जा रहा है। हालांकि पुलिस और मध नि...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.