जीत पर जश्न का माहौल, नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष ने लोगों से मिल दी बधाई
प्रखंड बगहा एक के बसवरिया पंचायत में प्राथमिक कृषि साख समिति पैक्स चुनाव संपन्न होने के साथ ही बुधवार की देर शाम प्रखंड कार्यालय बगहा एक परिसर में मतगणना संपन्न हुआ। पैक्स अध्यक्ष पद पर 61 मतों से शमां प्रवीण पति जया अहमद उर्फ शानू बाबू निर्वाचित हुई। प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा एक प्रदीप कुमार ने बताया कि शमां प्रवीण को 390 मत मिले थे, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश्वर यादव को 329 मत प्राप्त थे। उन्होंने बताया कि शमां प्रवीण ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश्वर यादव को 61 मतों से पराजित कर जीत हासिल की।
उन्होंने बताया कि बसवरिया पैक्स अध्यक्ष चुनाव में 719 मतदाताओं ने मतदान किया था। गौरतलब हो कि भारी गर्मी के बीच भी मतदाताओं में काफी जोश और उत्साह देखा गया। तथा चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन ने चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई थी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जया अहमद उर्फ शानू बाबू के परिवार में लगातार 1986 से ही पैक्स अध्यक्ष पद आ रहा है। लोगों ने बताया कि किसानों की समस्या के मद्देनजर उनका परिवार काफी सहयोग करता है। तथा वे लोग निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किसानों का सहयोग भी करते हैं, तभी 40 वर्षों से लगातार पैक्स अध्यक्ष पद उनके घर और परिवार को सुशोभित करते आ रहा है।
इस दौरान नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष शमां प्रवीण और उनके पति जया अहमद उर्फ शानू बाबू ने अपने समर्थक डॉ मो फैसल, शेख मो मुस्तकीम, शेख नन्हे अख्तर, मुन्ना राम, जाकिर हुसैन,शेख रहमान, त्रिलोकी सिंह, सुनील सिंह, अनवरी बेगम, रामदेव राम, बबिता देवी, अमना खातुन, प्रयाग ठाकुर, दुर्गेश यादव, शमीम अख्तर, अरमान आलम, पप्पू अंसारी, छेदी साह, मोती बैठा , अमर सिंह के साथ भ्रमण कर जीत की बधाई बसवरिया पंचायत के लोगों को दी।











