बगहा अनुमंडल क्षेत्र में यूरिया खाद की भारी किल्लत से किसान परेशान हैं। किसान लगातार उर्वरक दुकानों और गोदामों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें जरूरत के मुताबिक खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इस बीच कई उर्वरक विक्रेताओं पर कालाबाजारी और जमाखोरी के आरोप लगने से किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रशासन द्वारा सख्ती और चेतावनी दिए जाने के बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है।
इसी क्रम में बगहा-दो प्रखंड के पंचायत राज लक्ष्मीपुर-रमपुरवा स्थित लक्ष्मीपुर चौक की दुकान शर्मा ट्रेडर्स के संचालक मनोज शर्मा पर किसानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दर्जनों किसानों ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी बगहा-02 अभिषेक कुमार को आवेदन सौंपकर मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि एसडीएम बगहा, डीएम बेतिया, जिला कृषि पदाधिकारी और वाल्मीकि नगर थाना को भी भेजी गई है। किसानों का आरोप है कि सरकार द्वारा निर्धारित 266.50 रुपये प्रति बोरी की दर वाली यूरिया खाद को 470 से 500 रुपये तक में बेचा जा रहा है। किसानों ने दावा किया कि यह बिक्री खुलेआम नहीं, बल्कि दलालों के माध्यम से गुप्त तरीके से की जा रही है। आरोप है कि आम किसानों को खाद उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है, जबकि सुबह और शाम के समय चुनिंदा लोगों को अधिक कीमत लेकर खाद बेची जाती है। ग्रामीणों के अनुसार, 14 मई की सुबह करीब छह बजे कुछ किसानों ने कथित रूप से दुकान संचालक को ब्लैक में यूरिया बेचते हुए पकड़ लिया। किसानों का कहना है कि इस पूरे मामले का वीडियो और फोटो भी उनके पास मौजूद है। आवेदन पर जितेश कुमार सिंह, अनमोल कुमार, विनोद यादव समेत करीब दो दर्जन किसानों के हस्ताक्षर हैं।
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। किसानों का कहना है कि खेती के महत्वपूर्ण समय में खाद की किल्लत और कालाबाजारी ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो फसल उत्पादन पर भी इसका गंभीर असर पड़ सकता है।
यूरिया की कालाबाजारी से किसान बेहाल, बगहा में विक्रेता पर गंभीर आरोप
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बगहा। एक बेहद ही हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित तेल टैंकर ने मेहनत-मजदूरी कर लौट रहे एक मासूम परिवार के एकमात्र सहारे को हमेशा के लिए छीन लिया। एनएच...

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर स्थित रोजी क्लीनिक के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड...

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
बेतिया। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के मीना रेजिडेंशियल पैलेस में आयोजित जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
बगहा। पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से लोगों को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुरुवार को पुलिस अधी...

सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
बगहा। आम लोगों की समस्याओं के समाधान और प्रशासन-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित सहयोग शिविर उस समय विवादों में घिर गया, जब मधुबनी अंचल क्षेत्र के मुसह...

यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
बगहा। पुलिस जिला के नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर स्थित यूपी-बिहार सीमा का मदनपुर-पनियहवा मार्ग शराब तस्करों के लिए सुरक्षित रास्ता बनता जा रहा है। हालांकि पुलिस और मध नि...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.





