Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
कक्षा 1 से पांच तक विद्यालय 24 जून तक रहेगा बंद: जिलाधिकारी
कक्षा 1 से पांच तक विद्यालय 24 जून तक रहेगा बंद: जिलाधिकारी
बांसी में जच्चा-बच्चा मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, अवैध योगी क्लिनिक सील
बांसी में जच्चा-बच्चा मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, अवैध योगी क्लिनिक सील
लड़कियों से छेड़खानी 
पड़ी भारी, बेतिया में मनचले युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई,वीडियो वायरल
लड़कियों से छेड़खानी पड़ी भारी, बेतिया में मनचले युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई,वीडियो वायरल
शादी से लौट रहे 3 युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा,2 की मौत 1 की स्थिति नाजुक
शादी से लौट रहे 3 युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा,2 की मौत 1 की स्थिति नाजुक
जयेश सिंह के साथ एक खास बातचीत। पूरा इंटरव्यू जल्द | Coming Soon
जयेश सिंह के साथ एक खास बातचीत। पूरा इंटरव्यू जल्द | Coming Soon
Bagaha Live Podcast | E02 | Dr. Padam Bhanu Singh Interview
Bagaha Live Podcast | E02 | Dr. Padam Bhanu Singh Interview
BPSC 70वीं परीक्षा में बगहा की बेटी निशा कुमारी ने बढ़ाया मान, ग्रामीण विकास पदाधिकारी पद पर हुआ चयन
BPSC 70वीं परीक्षा में बगहा की बेटी निशा कुमारी ने बढ़ाया मान, ग्रामीण विकास पदाधिकारी पद पर हुआ चयन
भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण: पश्चिम चंपारण में श्रद्धांजलि सभा, न्यायिक जांच की मांग तेज
भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण: पश्चिम चंपारण में श्रद्धांजलि सभा, न्यायिक जांच की मांग तेज
शिक्षक से प्रखंड विकास पदाधिकरी बनें रवि कुमार।
शिक्षक से प्रखंड विकास पदाधिकरी बनें रवि कुमार।
बगहा पुलिस केंद्र में सिपाही भर्ती प्रक्रिया आरंभ. चयनित अभ्यर्थियों का माप तौल जारी
बगहा पुलिस केंद्र में सिपाही भर्ती प्रक्रिया आरंभ. चयनित अभ्यर्थियों का माप तौल जारी
Live
भरत भूषण प्रकरण पर लौरिया में जनाक्रोश, न्याय के लिए निकला कैंडिल मार्च।
Live
बगहा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश राम के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन।
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha18 जून 2026

बगहा में दो लूटकांडों पर एसपी सख्त, घटनास्थल पहुंचकर लिया जायजा, जल्द गिरफ्तारी के निर्देश

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
बगहा में दो लूटकांडों पर एसपी सख्त, घटनास्थल पहुंचकर लिया जायजा, जल्द गिरफ्तारी के निर्देश

बगहा। पुलिस जिला बगहा के भैरोगंज एवं रामनगर थाना क्षेत्रों में हाल ही में हुई दो अलग-अलग लूट की घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल ने स्वयं दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण कर मामले की विस्तृत जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट कहा कि दोनों मामलों में शामिल अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा कांडों का शीघ्र उद्भेदन किया जाए।

लूटकांड के बाद पुलिस की बढ़ी सक्रियता, मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेते एसपी
लूटकांड के बाद पुलिस की बढ़ी सक्रियता, मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेते एसपी

जानकारी के अनुसार, पहली घटना 16 जून की रात करीब 9:45 बजे भैरोगंज थाना क्षेत्र के कैनाल नहर के समीप हुई थी। बताया गया कि एक व्यक्ति अपने भतीजे के साथ जा रहा था, तभी अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर दोनों के साथ लूटपाट की और उनके पास मौजूद नगद राशि, मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

लूट की वारदातों पर सख्त दिखे एसपी, घटनास्थल पहुंचकर जांच की प्रगति का लिया जायजा
लूट की वारदातों पर सख्त दिखे एसपी, घटनास्थल पहुंचकर जांच की प्रगति का लिया जायजा

वहीं दूसरी घटना उसी रात रामनगर थाना क्षेत्र में हुई। पीड़ित व्यक्ति मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान जुड्डा पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात अपराधियों ने उसे रोक लिया। अपराधियों ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन तथा करीब 20 हजार रुपये नकद छीन लिए। पीड़ित के अनुसार, घटना के दौरान अपराधियों ने हथियार का भी इस्तेमाल किया और भय का माहौल बनाकर वारदात को अंजाम दिया। दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से मामले की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घटनास्थल से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की तथा अनुसंधान को तेज करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं।

वारदात के हर पहलू की जांच, घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते एसपी
वारदात के हर पहलू की जांच, घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते एसपी

पुलिस ने दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अनुसंधान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और संदिग्ध अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। एसपी रामानंद कौशल ने भैरोगंज एवं रामनगर थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपराधियों तक जल्द पहुंच बनाई जाए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना कायम रखना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

भैरोगंज-रामनगर लूटकांड की जांच में तेजी, घटनास्थल पर अधिकारियों के साथ समीक्षा करते एसपी
भैरोगंज-रामनगर लूटकांड की जांच में तेजी, घटनास्थल पर अधिकारियों के साथ समीक्षा करते एसपी

पुलिस प्रशासन का दावा है कि दोनों घटनाओं के उद्भेदन के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपितों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
BPSC 70वीं परीक्षा में बगहा की बेटी निशा कुमारी ने बढ़ाया मान, ग्रामीण विकास पदाधिकारी पद पर हुआ चयन
Bagaha22 जून 2026

BPSC 70वीं परीक्षा में बगहा की बेटी निशा कुमारी ने बढ़ाया मान, ग्रामीण विकास पदाधिकारी पद पर हुआ चयन

विशेष रिपोर्ट: नई दिशा डिजिटल न्यूज पश्चिम चंपारण जिले के बगहा क्षेत्र की प्रतिभाशाली अभ्यर्थी निशा कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण: पश्चिम चंपारण में श्रद्धांजलि सभा, न्यायिक जांच की मांग तेज
Bagaha22 जून 2026

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण: पश्चिम चंपारण में श्रद्धांजलि सभा, न्यायिक जांच की मांग तेज

विशेष रिपोर्ट: नई दिशा डिजिटल न्यूज बिहार में चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण को लेकर पश्चिम चंपारण सहित कई क्षेत्रों में लोगों की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। इ...

शिक्षक से प्रखंड विकास पदाधिकरी बनें रवि कुमार।
Bagaha22 जून 2026

शिक्षक से प्रखंड विकास पदाधिकरी बनें रवि कुमार।

बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में मधुबनी प्रखंड के गंडक पार क्षेत्र ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। क्षेत्र के तमकुहा गांव के रहने वाले रवि कुमार सैनी...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
कक्षा 1 से पांच तक विद्यालय 24 जून तक रहेगा बंद: जिलाधिकारी
Bettiah21 जून 2026

कक्षा 1 से पांच तक विद्यालय 24 जून तक रहेगा बंद: जिलाधिकारी

वर्तमान में पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत बढ़ रहे तापमान विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू के के मद्देनजर पश्चिम चम्पारण जिले के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों (प्र...

बांसी में जच्चा-बच्चा मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, अवैध योगी क्लिनिक सील
Bagaha21 जून 2026

बांसी में जच्चा-बच्चा मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, अवैध योगी क्लिनिक सील

बगहा अनुमंडल के धनहा थाना क्षेत्र से सटे उत्तर प्रदेश के बांसी में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कुशीनगर के डिप्टी सीएमओ...

लड़कियों से छेड़खानी 
पड़ी भारी, बेतिया में मनचले युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई,वीडियो वायरल
Bettiah21 जून 2026

लड़कियों से छेड़खानी पड़ी भारी, बेतिया में मनचले युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई,वीडियो वायरल

बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र के हरपुरवा चौक में एक मनचले युवक की ग्रामीणों द्वारा पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.