प्रशिक्षु डीएसपी अंकित कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत, साथ में मौजूद रही रामनगर एसडीपीओ रगिनी कुमारी
बगहा पुलिस जिला के नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रशिक्षु डीएसपी अंकित कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नवागत एसपी का अभिनंदन किया।पदभार ग्रहण समारोह के दौरान रामनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रागिनी कुमारी भी उपस्थित रहीं। नवागत पुलिस अधीक्षक के आगमन को लेकर पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल देखा गया।पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी राजेश कुमार ने कहा कि कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। अपराध नियंत्रण, जनता की सुरक्षा तथा पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को टीम भावना के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।इस अवसर पर कई पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। नवागत एसपी के स्वागत के साथ ही बगहा पुलिस जिला में नए नेतृत्व की शुरुआत हुई है, जिससे कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही।











