गंडक पार के इलाके में कैथी हॉटलाइन की 132 KV लाइन के 6 टावर तेज आंधी-बारिश में ढह गए। 1 मार्च से ठकरहा मिरजा, मझौली और पिपरासी के 3-4 लाख लोगों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
गर्मी में दोहरी मार
दिन में तेज धूप और रात में उमस के बीच लो वोल्टेज + अघोषित कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। घरों के पंखे-कूलर धीमे चल रहे हैं। दुकानदारों का काम ठप है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना सूचना के कटौती की जा रही है।
अस्पतालों में मरीजों का इंतजार
सबसे ज्यादा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा है। ठकराहा सीएचसी में एक्स-रे, सीजेरियन और लैब की जांच मशीनें लो वोल्टेज के कारण नहीं चल पा रही। मरीजों को रिपोर्ट के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। प्राइवेट क्लीनिक और दुकानें भी प्रभावित हैं।
क्या बोले अधिकारी
कनीय विद्युत अभियंता आशिष कुमार ने बताया, "टावर गिरने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था से गंडक पर के प्रखंडों में आपूर्ति दी जा रही है। लो वोल्टेज की समस्या के लिए लाइन की मरम्मत का काम चल रहा है। जल्द समाधान होगा।"
132 KV लाइन की स्थिति
लाइन के 6 टावर ढहने से पूरी सप्लाई बाधित। मरम्मत के बाद भी वोल्टेज अप-डाउन जारी।












