Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
कक्षा 1 से पांच तक विद्यालय 24 जून तक रहेगा बंद: जिलाधिकारी
कक्षा 1 से पांच तक विद्यालय 24 जून तक रहेगा बंद: जिलाधिकारी
लड़कियों से छेड़खानी 
पड़ी भारी, बेतिया में मनचले युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई,वीडियो वायरल
लड़कियों से छेड़खानी पड़ी भारी, बेतिया में मनचले युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई,वीडियो वायरल
शादी से लौट रहे 3 युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा,2 की मौत 1 की स्थिति नाजुक
शादी से लौट रहे 3 युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा,2 की मौत 1 की स्थिति नाजुक
जयेश सिंह के साथ एक खास बातचीत। पूरा इंटरव्यू जल्द | Coming Soon
जयेश सिंह के साथ एक खास बातचीत। पूरा इंटरव्यू जल्द | Coming Soon
Bagaha Live Podcast | E02 | Dr. Padam Bhanu Singh Interview
Bagaha Live Podcast | E02 | Dr. Padam Bhanu Singh Interview
Bagaha Live Podcast | E01 | Rakesh Singh Interview
Bagaha Live Podcast | E01 | Rakesh Singh Interview
BPSC 70वीं परीक्षा में बगहा की बेटी निशा कुमारी ने बढ़ाया मान, ग्रामीण विकास पदाधिकारी पद पर हुआ चयन
BPSC 70वीं परीक्षा में बगहा की बेटी निशा कुमारी ने बढ़ाया मान, ग्रामीण विकास पदाधिकारी पद पर हुआ चयन
भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण: पश्चिम चंपारण में श्रद्धांजलि सभा, न्यायिक जांच की मांग तेज
भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण: पश्चिम चंपारण में श्रद्धांजलि सभा, न्यायिक जांच की मांग तेज
शिक्षक से प्रखंड विकास पदाधिकरी बनें रवि कुमार।
शिक्षक से प्रखंड विकास पदाधिकरी बनें रवि कुमार।
बगहा पुलिस केंद्र में सिपाही भर्ती प्रक्रिया आरंभ. चयनित अभ्यर्थियों का माप तौल जारी
बगहा पुलिस केंद्र में सिपाही भर्ती प्रक्रिया आरंभ. चयनित अभ्यर्थियों का माप तौल जारी
Live
भरत भूषण प्रकरण पर लौरिया में जनाक्रोश, न्याय के लिए निकला कैंडिल मार्च।
Live
बगहा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश राम के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन।
न्यूज़ डेस्कखबरें
ब्रेकिंगBagaha21 जून 2026

बांसी में जच्चा-बच्चा मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, अवैध योगी क्लिनिक सील

Reporter avatar

रिपोर्टर

Sandeep ChitranshREPORTER
लगभग 1 मिनट
बांसी में जच्चा-बच्चा मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, अवैध योगी क्लिनिक सील

बगहा अनुमंडल के धनहा थाना क्षेत्र से सटे उत्तर प्रदेश के बांसी में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कुशीनगर के डिप्टी सीएमओ आर.डी. कुशवाहा ने शनिवार देर शाम बांसी स्थित अवैध रूप से संचालित योगी क्लिनिक को सील कर दिया।

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम क्लिनिक पहुंची। जांच में क्लिनिक के अवैध रूप से संचालित होने की पुष्टि होने पर उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। उन्होंने कहा कि क्लिनिक संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

News image

परिजनों के आवेदन पर दर्ज होगी एफआईआर

मामले को लेकर पडरौना कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि मृतका और नवजात के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रविंद्र नगर जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आवेदन के आधार पर क्लिनिक संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

प्रसव के दौरान हुई थी मां-बेटे की मौत

गौरतलब है कि शनिवार दोपहर धनहा थाना क्षेत्र के खोतहवा गांव निवासी रजनी देवी को प्रसव के लिए बांसी स्थित योगी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान जच्चा और नवजात दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए तथा मुख्य सड़क जाम कर हंगामा करने लगे।

News image

पुलिस ने संभाली स्थिति

सूचना पर पहुंची पडरौना कोतवाली पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में अवैध निजी क्लीनिकों के संचालन पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
BPSC 70वीं परीक्षा में बगहा की बेटी निशा कुमारी ने बढ़ाया मान, ग्रामीण विकास पदाधिकारी पद पर हुआ चयन
Bagaha22 जून 2026

BPSC 70वीं परीक्षा में बगहा की बेटी निशा कुमारी ने बढ़ाया मान, ग्रामीण विकास पदाधिकारी पद पर हुआ चयन

विशेष रिपोर्ट: नई दिशा डिजिटल न्यूज पश्चिम चंपारण जिले के बगहा क्षेत्र की प्रतिभाशाली अभ्यर्थी निशा कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण: पश्चिम चंपारण में श्रद्धांजलि सभा, न्यायिक जांच की मांग तेज
Bagaha22 जून 2026

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण: पश्चिम चंपारण में श्रद्धांजलि सभा, न्यायिक जांच की मांग तेज

विशेष रिपोर्ट: नई दिशा डिजिटल न्यूज बिहार में चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण को लेकर पश्चिम चंपारण सहित कई क्षेत्रों में लोगों की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। इ...

शिक्षक से प्रखंड विकास पदाधिकरी बनें रवि कुमार।
Bagaha22 जून 2026

शिक्षक से प्रखंड विकास पदाधिकरी बनें रवि कुमार।

बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में मधुबनी प्रखंड के गंडक पार क्षेत्र ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। क्षेत्र के तमकुहा गांव के रहने वाले रवि कुमार सैनी...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
कक्षा 1 से पांच तक विद्यालय 24 जून तक रहेगा बंद: जिलाधिकारी
Bettiah21 जून 2026

कक्षा 1 से पांच तक विद्यालय 24 जून तक रहेगा बंद: जिलाधिकारी

वर्तमान में पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत बढ़ रहे तापमान विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू के के मद्देनजर पश्चिम चम्पारण जिले के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों (प्र...

लड़कियों से छेड़खानी 
पड़ी भारी, बेतिया में मनचले युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई,वीडियो वायरल
Bettiah21 जून 2026

लड़कियों से छेड़खानी पड़ी भारी, बेतिया में मनचले युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई,वीडियो वायरल

बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र के हरपुरवा चौक में एक मनचले युवक की ग्रामीणों द्वारा पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है...

शादी से लौट रहे 3 युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा,2 की मौत 1 की स्थिति नाजुक
Bettiah21 जून 2026

शादी से लौट रहे 3 युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा,2 की मौत 1 की स्थिति नाजुक

बेतिया से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक की ह...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.