
प्रोफेसर अरविंद नाथ तिवारी बने बिहार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक
प्रोफेसर श्री अरविंद नाथ तिवारी को (वर्तमान मंडल अध्यक्ष तिरहुत) को बिहार में संगठन विस्तार हेतु दिल्ली में बुधवार को आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में ग्राप ए के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवी प्रसाद गुप्त ने बिहार प्रदेश के प्रो . अरविंद नाथ तिवारी को संयोजक के पद पर नामित किया है।
बगहा में प्रोफेसर अरविंद नाथ तिवारी जी को बगहा जिलाध्यक्ष इजरायल अंसारी, उपाध्यक्ष चंद्रभूषण शांडिल्य, महामंत्री मुरारीशरण तिवारी,नरेंद्र पांडेय, शमशाद अंसारी, निर्भय कुमार, अभिषेक पांडेय चंद्रप्रकाश आर्य, संजीव तिवारी, विंदेश्वर कुमार, आदि दर्जनों ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों ने नव नियुक्त बिहार प्रदेश संयोजक प्रो. अरविंद नाथ तिवारी को फूलमाला एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं बेतिया मोतिहारी मुजफ्फरपुर सहित बगहा तथा उत्तरप्रदेश के कुशीनगर संगठन ने इस खुशी जाहिर किया है।इस दौरान संयोजक प्रो. अरविंद नाथ तिवारी ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन दिल्ली के अध्यक्ष महोदय के द्वारा बिहार में संयोजक पद पर उत्तरदायित्व सौंपा है। इसको हर हाल में अपनी जिम्मेदारी का शत प्रतिशत कार्य करेंगे। साथ ही इंडो नेपाल बॉर्डर स्थित वाल्मीकिनगर में इसी जून माह के अंत में ग्राप ए का एक बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश भर से ग्राप ए के अधिकारी सम्मिलित होंगे।













