Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
कक्षा 1 से पांच तक विद्यालय 24 जून तक रहेगा बंद: जिलाधिकारी
कक्षा 1 से पांच तक विद्यालय 24 जून तक रहेगा बंद: जिलाधिकारी
बांसी में जच्चा-बच्चा मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, अवैध योगी क्लिनिक सील
बांसी में जच्चा-बच्चा मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, अवैध योगी क्लिनिक सील
लड़कियों से छेड़खानी 
पड़ी भारी, बेतिया में मनचले युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई,वीडियो वायरल
लड़कियों से छेड़खानी पड़ी भारी, बेतिया में मनचले युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई,वीडियो वायरल
शादी से लौट रहे 3 युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा,2 की मौत 1 की स्थिति नाजुक
शादी से लौट रहे 3 युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा,2 की मौत 1 की स्थिति नाजुक
जयेश सिंह के साथ एक खास बातचीत। पूरा इंटरव्यू जल्द | Coming Soon
जयेश सिंह के साथ एक खास बातचीत। पूरा इंटरव्यू जल्द | Coming Soon
Bagaha Live Podcast | E02 | Dr. Padam Bhanu Singh Interview
Bagaha Live Podcast | E02 | Dr. Padam Bhanu Singh Interview
BPSC 70वीं परीक्षा में बगहा की बेटी निशा कुमारी ने बढ़ाया मान, ग्रामीण विकास पदाधिकारी पद पर हुआ चयन
BPSC 70वीं परीक्षा में बगहा की बेटी निशा कुमारी ने बढ़ाया मान, ग्रामीण विकास पदाधिकारी पद पर हुआ चयन
भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण: पश्चिम चंपारण में श्रद्धांजलि सभा, न्यायिक जांच की मांग तेज
भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण: पश्चिम चंपारण में श्रद्धांजलि सभा, न्यायिक जांच की मांग तेज
शिक्षक से प्रखंड विकास पदाधिकरी बनें रवि कुमार।
शिक्षक से प्रखंड विकास पदाधिकरी बनें रवि कुमार।
बगहा पुलिस केंद्र में सिपाही भर्ती प्रक्रिया आरंभ. चयनित अभ्यर्थियों का माप तौल जारी
बगहा पुलिस केंद्र में सिपाही भर्ती प्रक्रिया आरंभ. चयनित अभ्यर्थियों का माप तौल जारी
Live
भरत भूषण प्रकरण पर लौरिया में जनाक्रोश, न्याय के लिए निकला कैंडिल मार्च।
Live
बगहा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश राम के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन।
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha19 जून 2026

हरहा नदी किनारे डकैती की साजिश नाकाम, तनवीर गैंग के नौ अपराधी गिरफ्तार

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
हरहा नदी किनारे डकैती की साजिश नाकाम, तनवीर गैंग के नौ अपराधी गिरफ्तार

बगहा। पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए डकैती की योजना बना रहे कुख्यात अपराधी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत नौ अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार, कारतूस, लूटे गए मोबाइल फोन, नकदी और अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। इस कार्रवाई की जानकारी शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
एसपी रामानंद कौशल ने बताया कि भैरोगंज थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के हरहा नदी किनारे स्थित एक आम के बगीचे में कुछ संदिग्ध व्यक्ति एकत्र होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। वरीय अधिकारियों को सूचित कर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बगीचे की घेराबंदी की और छापेमारी शुरू की।

पुलिस की मौजूदगी का आभास होते ही वहां मौजूद सभी लोग भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बलों की मदद से उन्हें घेरकर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो पिस्टल, दो मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस, एक देसी कट्टा और एक धारदार चाकू बरामद किया गया। इसके अलावा 16 जून की रात भैरोगंज थाना कांड संख्या 91/26 में लूटे गए दो मोबाइल फोन तथा 15 जून की रात रामनगर थाना कांड संख्या 402/26 में लूटा गया एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से 11,740 रुपये नकद, लूटपाट में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और छह अन्य मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पूछताछ में अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे डकैती की योजना बना रहे थे। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि गिरोह का नेतृत्व तनवीर खान करता था। वह अपने साथियों के साथ सुनसान स्थानों पर बैठक कर लूट और डकैती की योजना तैयार करता था। लूटे गए सामान को मुराद अली और कुनैन अंसारी के माध्यम से झुंझुनू उर्फ जूना तक पहुंचाया जाता था, जो बदले में नकद राशि उपलब्ध कराता था।

डकैती की तैयारी में जुटे अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करते एसपी रामानंद कौशल
डकैती की तैयारी में जुटे अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करते एसपी रामानंद कौशल

गिरफ्तार आरोपितों में तनवीर खान, गुड्डू अंसारी उर्फ इफ्तेहार, नबी आलम, मुराद अली, कलाम आलम, सरफराज आलम, कुनैन अंसारी, झुंझुनू उर्फ जूना तथा बिट्टू जायसवाल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह के अधिकांश सदस्यों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, चोरी और गृहभेदन जैसे गंभीर मामलों में कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

बगहा पुलिस की बड़ी सफलता—हथियारों से लैस गिरोह धराया, डकैती की योजना ध्वस्त
बगहा पुलिस की बड़ी सफलता—हथियारों से लैस गिरोह धराया, डकैती की योजना ध्वस्त

इस मामले में भैरोगंज थाना कांड संख्या 92/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में बगहा एसडीपीओ निहार भूषण, रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी, अंचल निरीक्षक रामनगर, भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट, पुलिस अवर निरीक्षक मोहित कुमार, दुर्गेश कुमार, रमेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक नवजीवन पासवान, अजीत कुमार सिंह, भैरोगंज थाना के सशस्त्र बल तथा डीआईयू टीम शामिल थी।

हरहा नदी किनारे पुलिस की दबिश, बड़ी वारदात टली; नौ अपराधी गिरफ्तार
हरहा नदी किनारे पुलिस की दबिश, बड़ी वारदात टली; नौ अपराधी गिरफ्तार

एसपी रामानंद कौशल ने बताया कि इस सफल कार्रवाई में डीआईयू टीम की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। उत्कृष्ट कार्य के लिए टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

"बड़ी वारदात से पहले पुलिस का वार: तनवीर गैंग के नौ अपराधी गिरफ्तार, हथियार और लूट का सामान बरामद
"बड़ी वारदात से पहले पुलिस का वार: तनवीर गैंग के नौ अपराधी गिरफ्तार, हथियार और लूट का सामान बरामद

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
BPSC 70वीं परीक्षा में बगहा की बेटी निशा कुमारी ने बढ़ाया मान, ग्रामीण विकास पदाधिकारी पद पर हुआ चयन
Bagaha22 जून 2026

BPSC 70वीं परीक्षा में बगहा की बेटी निशा कुमारी ने बढ़ाया मान, ग्रामीण विकास पदाधिकारी पद पर हुआ चयन

विशेष रिपोर्ट: नई दिशा डिजिटल न्यूज पश्चिम चंपारण जिले के बगहा क्षेत्र की प्रतिभाशाली अभ्यर्थी निशा कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण: पश्चिम चंपारण में श्रद्धांजलि सभा, न्यायिक जांच की मांग तेज
Bagaha22 जून 2026

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण: पश्चिम चंपारण में श्रद्धांजलि सभा, न्यायिक जांच की मांग तेज

विशेष रिपोर्ट: नई दिशा डिजिटल न्यूज बिहार में चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण को लेकर पश्चिम चंपारण सहित कई क्षेत्रों में लोगों की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। इ...

शिक्षक से प्रखंड विकास पदाधिकरी बनें रवि कुमार।
Bagaha22 जून 2026

शिक्षक से प्रखंड विकास पदाधिकरी बनें रवि कुमार।

बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में मधुबनी प्रखंड के गंडक पार क्षेत्र ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। क्षेत्र के तमकुहा गांव के रहने वाले रवि कुमार सैनी...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
कक्षा 1 से पांच तक विद्यालय 24 जून तक रहेगा बंद: जिलाधिकारी
Bettiah21 जून 2026

कक्षा 1 से पांच तक विद्यालय 24 जून तक रहेगा बंद: जिलाधिकारी

वर्तमान में पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत बढ़ रहे तापमान विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू के के मद्देनजर पश्चिम चम्पारण जिले के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों (प्र...

बांसी में जच्चा-बच्चा मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, अवैध योगी क्लिनिक सील
Bagaha21 जून 2026

बांसी में जच्चा-बच्चा मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, अवैध योगी क्लिनिक सील

बगहा अनुमंडल के धनहा थाना क्षेत्र से सटे उत्तर प्रदेश के बांसी में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कुशीनगर के डिप्टी सीएमओ...

लड़कियों से छेड़खानी 
पड़ी भारी, बेतिया में मनचले युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई,वीडियो वायरल
Bettiah21 जून 2026

लड़कियों से छेड़खानी पड़ी भारी, बेतिया में मनचले युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई,वीडियो वायरल

बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र के हरपुरवा चौक में एक मनचले युवक की ग्रामीणों द्वारा पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.