बगहा। पुलिस जिला अंतर्गत भितहा थाना क्षेत्र के रूपही गांव निवासी राजकुमार कुशवाहा के 17 वर्षीय पुत्र करण कुशवाहा की मंगकवार की देर रात्रि में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करण कुशवाहा अपने किसी परिचित के जन्मदिन समारोह में शामिल होने उत्तर प्रदेश के देवरिया गए थे। कार्यक्रम से लौटने के दौरान रास्ते में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें करण की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि करण अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे और तीन बहनों के एकमात्र भाई थे। मृतक की बहनों अनीसा कुमारी (10 वर्ष), अमृता कुमारी (14 वर्ष) और अंजनी कुमारी (18 वर्ष) का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई की असमय मौत ने उन्हें गहरे सदमे में डाल दिया है। परिवार के सदस्यों को आसपास के लोग ढांढस बंधा रहे हैं, लेकिन किसी के पास इस दुख को कम करने का कोई उपाय नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार करण स्वभाव से बेहद मिलनसार, शांत और व्यवहार कुशल थे। वे गांव में सभी के प्रिय थे और हर किसी की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनकी अचानक हुई मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने लगे। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर किसी की आंखें नम थीं और माहौल गमगीन बना हुआ था। स्थानीय लोगों ने इस दुखद घटना के बाद प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों पर रोक लगाई जा सके। करण की असमय मौत को ग्रामीण अपूरणीय क्षति मान रहे हैं, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है।
बिहार के युवक की उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बगहा। एक बेहद ही हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित तेल टैंकर ने मेहनत-मजदूरी कर लौट रहे एक मासूम परिवार के एकमात्र सहारे को हमेशा के लिए छीन लिया। एनएच...

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर स्थित रोजी क्लीनिक के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड...

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
बेतिया। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के मीना रेजिडेंशियल पैलेस में आयोजित जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
बगहा। पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से लोगों को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुरुवार को पुलिस अधी...

सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
बगहा। आम लोगों की समस्याओं के समाधान और प्रशासन-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित सहयोग शिविर उस समय विवादों में घिर गया, जब मधुबनी अंचल क्षेत्र के मुसह...

यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
बगहा। पुलिस जिला के नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर स्थित यूपी-बिहार सीमा का मदनपुर-पनियहवा मार्ग शराब तस्करों के लिए सुरक्षित रास्ता बनता जा रहा है। हालांकि पुलिस और मध नि...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.





