बगहा अनुमंडल अंतर्गत बगहा एक प्रखंड के चौतरवा चौक क्षेत्र में पिछले लगभग 24 घंटे से एयरटेल का नेटवर्क पूरी तरह बाधित रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नेटवर्क सेवा ठप होने के कारण लोग न तो फोन कॉल कर पा रहे हैं और न ही इंटरनेट का उपयोग कर पा रहे हैं।
चौताव चौक के एयरटेल उपभोक्ता धर्मेंद्र मदेशिया, योगी यादव, पशुराम ठाकुर, हैपी यादव, विपिन यादव टीटू बाबू, ऋषभ राज सहित अन्य ने बताया कि एयरटेल की सेवा बाधित होने से ऑनलाइन लेन-देन, बैंकिंग कार्य, पढ़ाई और अन्य जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि लगातार नेटवर्क नहीं रहने के बावजूद कंपनी की ओर से अब तक समस्या के समाधान को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
ग्रामीणों और व्यवसायियों ने एयरटेल प्रबंधन से जल्द से जल्द नेटवर्क सेवा बहाल करने की मांग की है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे।
वही इस संबंध में एयरटेल कंपनी के क्लस्टर इंचार्ज रंजन कुमार ने बताया कि राव मार्केट में एयरटेल का टावर लगा है, जिस टावर को दूसरे जगह शिफ्ट किया जा रहा है। जिसके कारण नेटवर्क में गड़बड़ी हुई है गुरुवार की शाम तक उपभोक्ताओं को एयरटेल नेटवर्क की सुविधा मिलेगी।
गौरतलब है कि समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में नेटवर्क संबंधी तकनीकी समस्याएं सामने आती रही हैं। एयरटेल अपने ओपन नेटवर्क प्लेटफॉर्म के माध्यम से नेटवर्क आउटेज की जानकारी उपलब्ध कराने की सुविधा भी देता है।
चौतरवा चौक पर 24 घंटे से एयरटेल सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान
रिपोर्टर
रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
चौतरवा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

कक्षा 1 से पांच तक विद्यालय 24 जून तक रहेगा बंद: जिलाधिकारी
वर्तमान में पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत बढ़ रहे तापमान विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू के के मद्देनजर पश्चिम चम्पारण जिले के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों (प्र...

बांसी में जच्चा-बच्चा मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, अवैध योगी क्लिनिक सील
बगहा अनुमंडल के धनहा थाना क्षेत्र से सटे उत्तर प्रदेश के बांसी में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कुशीनगर के डिप्टी सीएमओ...

लड़कियों से छेड़खानी पड़ी भारी, बेतिया में मनचले युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई,वीडियो वायरल
बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र के हरपुरवा चौक में एक मनचले युवक की ग्रामीणों द्वारा पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.







