बगहा। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सहयोग शिविर योजना को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 19 मई से पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड बगहा एक के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रतिमा श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सहयोग शिविर में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में आने वाले लोगों की समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया जाए, ताकि आम जनता को सरकारी कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि जिन मामलों का तत्काल निष्पादन संभव नहीं हो सके, उनसे संबंधित आवेदन प्राप्त कर निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और शिविर को जनहित में प्रभावी बनाने पर जोर दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक करीब 300 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
सहयोग शिविर को सफल बनाने के लिए पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य है कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
सहयोग शिविर को लेकर प्रशासन अलर्ट, पंचायत स्तर पर तैयारियां तेज
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बगहा। एक बेहद ही हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित तेल टैंकर ने मेहनत-मजदूरी कर लौट रहे एक मासूम परिवार के एकमात्र सहारे को हमेशा के लिए छीन लिया। एनएच...

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर स्थित रोजी क्लीनिक के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड...

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
बेतिया। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के मीना रेजिडेंशियल पैलेस में आयोजित जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
बगहा। पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से लोगों को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुरुवार को पुलिस अधी...

सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
बगहा। आम लोगों की समस्याओं के समाधान और प्रशासन-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित सहयोग शिविर उस समय विवादों में घिर गया, जब मधुबनी अंचल क्षेत्र के मुसह...

यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
बगहा। पुलिस जिला के नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर स्थित यूपी-बिहार सीमा का मदनपुर-पनियहवा मार्ग शराब तस्करों के लिए सुरक्षित रास्ता बनता जा रहा है। हालांकि पुलिस और मध नि...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.





