नरेंद्र पांडेय बगहा प. चंपारण की रिपोर्ट..
बगहा। चौतरवा कोर्ट परिसर की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राम सिंह ने बगहा-1 के अंचलाधिकारी (सीओ) नमर्दा श्रीवास्तव को मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने का निर्देश दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, चौतरवा कोर्ट परिसर की भूमि पर कथित अतिक्रमण को लेकर स्थानीय लोगों एवं संबंधित पक्षों द्वारा विधायक के समक्ष शिकायत रखी गई थी। शिकायत मिलने के बाद विधायक ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए बगहा-1 सीओ को निर्देशित किया।
विधायक ने कहा कि सरकारी भूमि एवं न्यायालय परिसर की जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने को कहा।
वहीं, बगहा एक अंचलाधिकारी ने मामले की जांच कर स्थिति का आकलन करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है तथा स्थानीय लोग प्रशासन की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।











