Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी 21वीं वाहिनी बगहा का वृहद वृक्षारोपण अभियान, 990 पौधे लगाए गए
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी 21वीं वाहिनी बगहा का वृहद वृक्षारोपण अभियान, 990 पौधे लगाए गए
विश्व पर्यावरण दिवस पर बगहा पुलिस लाइन में वृक्षारोपण, एसपी रामानंद कौशल ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर बगहा पुलिस लाइन में वृक्षारोपण, एसपी रामानंद कौशल ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बगहा में पेंटिंग प्रतियोगिता: ‘हुनर दिखाओ’ और ‘वन है तो जीवन है’ के संदेशों से गूंजा वातावरण, दो दर्जन से अधिक छात्र हुए पुरस्कृत
बगहा में पेंटिंग प्रतियोगिता: ‘हुनर दिखाओ’ और ‘वन है तो जीवन है’ के संदेशों से गूंजा वातावरण, दो दर्जन से अधिक छात्र हुए पुरस्कृत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha17 मई 2026

भाजपा के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का समापन, कार्यकर्ताओं को संगठन और राष्ट्रवाद का दिया गया मंत्र

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
भाजपा के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का समापन, कार्यकर्ताओं को संगठन और राष्ट्रवाद का दिया गया मंत्र
कार्यक्रम के समापन में शामिल नेता-कार्यकर्ता।
कार्यक्रम के समापन में शामिल नेता-कार्यकर्ता।

बगहा। वाल्मीकिनगर स्थित कन्वेंशन सेंटर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को भव्य समापन हो गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत आयोजित इस शिविर में जिले भर से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक स्पष्टता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत योग एवं व्यायाम सत्र से हुई। जिला अध्यक्ष अचिंत्य लल्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच के बिना मजबूत संगठन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से नियमित योग अपनाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।
दूसरे दिन आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को छह अलग-अलग सत्रों में विभाजित किया गया था। इन सत्रों में विचार कणिका, एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, कार्यकर्ताओं का आचरण एवं जिम्मेदारी, संगठन और सरकार के बीच समन्वय, कार्य विस्तार, मीडिया व्यवहार, सरल ऐप के उपयोग, डेटा प्रबंधन तथा विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति और जनसंपर्क के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने भी शिरकत की। उन्होंने भाजपा द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बगहा विधायक राम सिंह सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने कमल खिलाकर इन महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
राज्यसभा सांसद शिवेश राम ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने के लिए तैयार करना है। समापन समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा नेता, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने की शिरकत ।
कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने की शिरकत ।
केंद्रीय मंत्री सतीश दुबे हुए शामिल, बोले-बंगाल ने दीनदयाल-श्यामा प्रसाद को दी सच्ची श्रद्धांजलि
केंद्रीय मंत्री सतीश दुबे हुए शामिल, बोले-बंगाल ने दीनदयाल-श्यामा प्रसाद को दी सच्ची श्रद्धांजलि

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Bagaha6 जून 2026

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सब्जी विक्रेता को कुचला, मौके पर ही मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बगहा। एक बेहद ही हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित तेल टैंकर ने मेहनत-मजदूरी कर लौट रहे एक मासूम परिवार के एकमात्र सहारे को हमेशा के लिए छीन लिया। एनएच...

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
Bagaha5 जून 2026

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार

बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर स्थित रोजी क्लीनिक के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड...

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
Bagaha5 जून 2026

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर

बेतिया। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के मीना रेजिडेंशियल पैलेस में आयोजित जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
Bagaha4 जून 2026

डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

बगहा। पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से लोगों को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुरुवार को पुलिस अधी...

सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
Bagaha2 जून 2026

सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल

बगहा। आम लोगों की समस्याओं के समाधान और प्रशासन-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित सहयोग शिविर उस समय विवादों में घिर गया, जब मधुबनी अंचल क्षेत्र के मुसह...

यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
Bagaha1 जून 2026

यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद

बगहा। पुलिस जिला के नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर स्थित यूपी-बिहार सीमा का मदनपुर-पनियहवा मार्ग शराब तस्करों के लिए सुरक्षित रास्ता बनता जा रहा है। हालांकि पुलिस और मध नि...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.