बगहा।आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले की विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस अधीक्षक बगहा ने जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों (SDPO), पुलिस निरीक्षकों (CI) एवं थानाध्यक्षों (SHO) के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।बैठक में जिले की वर्तमान विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों की प्रगति तथा आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, रिपोर्टिंग कांडों की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत करने तथा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसपी ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्रों में नियमित गश्ती बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा संवेदनशील स्थानों की विशेष मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।बैठक में आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर विशेष चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक ने पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अशांति या अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्क रहने तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का आदेश दिया। साथ ही स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों को समय रहते पूरा करने पर बल दिया गया।बैठक के अंत में अधिकारियों को जनता के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने, शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने तथा पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करने के लिए भी निर्देशित किया गया।बगहा पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है" के संदेश के साथ बैठक का समापन हुआ।
मुहर्रम एवं विधि-व्यवस्था को लेकर बगहा एसपी ने की समीक्षा बैठक लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

BPSC 70वीं परीक्षा में बगहा की बेटी निशा कुमारी ने बढ़ाया मान, ग्रामीण विकास पदाधिकारी पद पर हुआ चयन
विशेष रिपोर्ट: नई दिशा डिजिटल न्यूज पश्चिम चंपारण जिले के बगहा क्षेत्र की प्रतिभाशाली अभ्यर्थी निशा कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण: पश्चिम चंपारण में श्रद्धांजलि सभा, न्यायिक जांच की मांग तेज
विशेष रिपोर्ट: नई दिशा डिजिटल न्यूज बिहार में चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण को लेकर पश्चिम चंपारण सहित कई क्षेत्रों में लोगों की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। इ...

शिक्षक से प्रखंड विकास पदाधिकरी बनें रवि कुमार।
बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में मधुबनी प्रखंड के गंडक पार क्षेत्र ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। क्षेत्र के तमकुहा गांव के रहने वाले रवि कुमार सैनी...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

कक्षा 1 से पांच तक विद्यालय 24 जून तक रहेगा बंद: जिलाधिकारी
वर्तमान में पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत बढ़ रहे तापमान विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू के के मद्देनजर पश्चिम चम्पारण जिले के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों (प्र...

बांसी में जच्चा-बच्चा मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, अवैध योगी क्लिनिक सील
बगहा अनुमंडल के धनहा थाना क्षेत्र से सटे उत्तर प्रदेश के बांसी में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कुशीनगर के डिप्टी सीएमओ...

लड़कियों से छेड़खानी पड़ी भारी, बेतिया में मनचले युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई,वीडियो वायरल
बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र के हरपुरवा चौक में एक मनचले युवक की ग्रामीणों द्वारा पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.



