Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
जयेश सिंह के साथ एक खास बातचीत
जयेश सिंह के साथ एक खास बातचीत
Bagaha Live Podcast | E02 | Dr. Padam Bhanu Singh Interview
Bagaha Live Podcast | E02 | Dr. Padam Bhanu Singh Interview
Bagaha Live Podcast | E01 | Rakesh Singh Interview
Bagaha Live Podcast | E01 | Rakesh Singh Interview
BPSC 70वीं परीक्षा में बगहा की बेटी निशा कुमारी ने बढ़ाया मान, ग्रामीण विकास पदाधिकारी पद पर हुआ चयन
BPSC 70वीं परीक्षा में बगहा की बेटी निशा कुमारी ने बढ़ाया मान, ग्रामीण विकास पदाधिकारी पद पर हुआ चयन
भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण: पश्चिम चंपारण में श्रद्धांजलि सभा, न्यायिक जांच की मांग तेज
भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण: पश्चिम चंपारण में श्रद्धांजलि सभा, न्यायिक जांच की मांग तेज
शिक्षक से प्रखंड विकास पदाधिकरी बनें रवि कुमार।
शिक्षक से प्रखंड विकास पदाधिकरी बनें रवि कुमार।
बगहा पुलिस केंद्र में सिपाही भर्ती प्रक्रिया आरंभ. चयनित अभ्यर्थियों का माप तौल जारी
बगहा पुलिस केंद्र में सिपाही भर्ती प्रक्रिया आरंभ. चयनित अभ्यर्थियों का माप तौल जारी
Live
भरत भूषण प्रकरण पर लौरिया में जनाक्रोश, न्याय के लिए निकला कैंडिल मार्च।
Live
बगहा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश राम के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन।
कक्षा 1 से पांच तक विद्यालय 24 जून तक रहेगा बंद: जिलाधिकारी
कक्षा 1 से पांच तक विद्यालय 24 जून तक रहेगा बंद: जिलाधिकारी
योग: स्वस्थ जीवन, सशक्त समाज और मानवता को जोड़ने का माध्यम — ए.पी. पाठक
योग: स्वस्थ जीवन, सशक्त समाज और मानवता को जोड़ने का माध्यम — ए.पी. पाठक
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha22 जून 2026

आरटीआई की जानकारी दबाने पर बगहा अनुमंडलीय अस्पताल घिरा, सूचना आयोग ने दी दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
आरटीआई की जानकारी दबाने पर बगहा अनुमंडलीय अस्पताल घिरा, सूचना आयोग ने दी दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी

बगहा। उत्तर प्रदेश और नेपाल सीमा से सटे बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी उपलब्ध नहीं कराने के मामले में बिहार राज्य सूचना आयोग ने अस्पताल प्रशासन के रवैये पर कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि मांगी गई सूचनाएं सार्वजनिक श्रेणी की हैं और उन्हें छिपाने का कोई औचित्य नहीं बनता। आदेश का पालन नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। मामला आरटीआई कार्यकर्ता नरेंद्र कुमार राय द्वारा दायर आवेदन से जुड़ा है। उन्होंने अस्पताल में एक्स-रे सेवा संचालन से संबंधित विभिन्न जानकारियां मांगी थीं। आवेदन में एक्स-रे संचालन की अनुमति, किए गए अनुबंध, तकनीशियन एवं रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी चाही गई थी। लेकिन अस्पताल प्रशासन ने सूचना देने से इनकार कर दिया। प्रशासन का तर्क था कि मांगी गई सूचनाएं मरीजों की गोपनीयता और उपचार संबंधी अभिलेखों से जुड़ी हुई हैं, इसलिए उन्हें साझा नहीं किया जा सकता।

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल का एक्सरे कक्ष
बगहा अनुमंडलीय अस्पताल का एक्सरे कक्ष

हालांकि, बिहार राज्य सूचना आयोग ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया। आयोग द्वारा अभिलेखों की समीक्षा के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि आवेदक ने किसी मरीज के उपचार या व्यक्तिगत स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड की मांग नहीं की थी। इसके विपरीत, मांगी गई सूचनाएं अस्पताल में संचालित सेवाओं, नियुक्तियों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं से संबंधित थीं, जो सार्वजनिक सूचना के दायरे में आती हैं। राज्य सूचना आयुक्त प्रकाश कुमार ने अपने आदेश में कहा कि अस्पताल प्रशासन ने सूचना के अधिकार अधिनियम की मूल भावना के अनुरूप कार्य नहीं किया। आयोग ने लोक सूचना पदाधिकारी-सह-उपाधीक्षक को निर्देश दिया है कि संबंधित बिंदुओं की सूचनाएं, आवश्यक प्रमाण-पत्रों को छोड़कर, आवेदक को उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही आयोग को इसकी अनुपालन रिपोर्ट भी भेजी जाए।

आयोग ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय के भीतर सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई और अनुपालन रिपोर्ट दाखिल नहीं की गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ आरटीआई अधिनियम की धारा-20 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस धारा के अंतर्गत सूचना देने में लापरवाही, अनावश्यक विलंब या गलत कारणों से सूचना रोकने पर आर्थिक दंड लगाए जाने का प्रावधान है। सूचना आयोग की इस सख्त टिप्पणी ने अस्पताल प्रशासन की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकारी संस्थानों से अपेक्षा की जाती है कि वे जनता को जवाबदेह रहें और कानून के अनुरूप सूचनाएं उपलब्ध कराएं। लेकिन इस मामले में सूचना छिपाने की कोशिश ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर संदेह पैदा कर दिया है।

News image

अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बगहा अनुमंडलीय अस्पताल आयोग के आदेश का पालन करता है या नहीं। यदि निर्देशों की अनदेखी की गई तो संबंधित अधिकारियों को कानूनी और आर्थिक दंड का सामना करना पड़ सकता है, जिससे अस्पताल प्रशासन की जवाबदेही और अधिक कठघरे में आ जाएगी।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
BPSC 70वीं परीक्षा में बगहा की बेटी निशा कुमारी ने बढ़ाया मान, ग्रामीण विकास पदाधिकारी पद पर हुआ चयन
Bagaha22 जून 2026

BPSC 70वीं परीक्षा में बगहा की बेटी निशा कुमारी ने बढ़ाया मान, ग्रामीण विकास पदाधिकारी पद पर हुआ चयन

विशेष रिपोर्ट: नई दिशा डिजिटल न्यूज पश्चिम चंपारण जिले के बगहा क्षेत्र की प्रतिभाशाली अभ्यर्थी निशा कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण: पश्चिम चंपारण में श्रद्धांजलि सभा, न्यायिक जांच की मांग तेज
Bagaha22 जून 2026

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण: पश्चिम चंपारण में श्रद्धांजलि सभा, न्यायिक जांच की मांग तेज

विशेष रिपोर्ट: नई दिशा डिजिटल न्यूज बिहार में चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण को लेकर पश्चिम चंपारण सहित कई क्षेत्रों में लोगों की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। इ...

शिक्षक से प्रखंड विकास पदाधिकरी बनें रवि कुमार।
Bagaha22 जून 2026

शिक्षक से प्रखंड विकास पदाधिकरी बनें रवि कुमार।

बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में मधुबनी प्रखंड के गंडक पार क्षेत्र ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। क्षेत्र के तमकुहा गांव के रहने वाले रवि कुमार सैनी...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
जयेश सिंह के साथ एक खास बातचीत
Bagaha19 जून 2026

जयेश सिंह के साथ एक खास बातचीत

Bagaha Live Podcast में जयेश सिंह के साथ एक विशेष बातचीत। बगहा के महत्वपूर्ण मुद्दों, विकास और क्षेत्र के भविष्य पर होगी खुलकर चर्चा। क्या हैं उनकी प्राथमिकताएँ? क्या है उनका वि...

Bagaha Live Podcast | E02 | Dr. Padam Bhanu Singh Interview
Bagaha8 मई 2026

Bagaha Live Podcast | E02 | Dr. Padam Bhanu Singh Interview

🎙️ Bagaha Live Podcast – Episode 2 इस खास एपिसोड में हमारे साथ हैं Dr. Padam Bhanu Singh — जिन्होंने स्वास्थ्य, होम्योपैथी और समाज सेवा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों पर खुलकर चर...

Bagaha Live Podcast | E01 | Rakesh Singh Interview
राकेश सिंह, Bagaha25 अप्रैल 2026

Bagaha Live Podcast | E01 | Rakesh Singh Interview

Bagaha Live Podcast के इस खास एपिसोड में हमारे साथ हैं वरिष्ठ अधिवक्ता और JDU के मुख्य प्रवक्ता राकेश सिंह। बगहा की राजनीति, स्थानीय मुद्दों और जनता के सवालों पर उन्होंने खुलकर...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.