पश्चिमी चंपारण। गौनाहा थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। यह कार्रवाई मंगलवार की देर रात गस्ती के दौरान की गई, जिससे बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। गौनाहा थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 11 बजे पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान बेलसण्डी पंचायत स्थित एकमी बलुआ नहर पुल के समीप नदी किनारे से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली बालू लदे हुए संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखते ही ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध बालू खनन एवं परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। इन सूचनाओं के सत्यापन के लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था, जिसके तहत यह कार्रवाई संभव हो सकी। उन्होंने बताया कि जब्त वाहनों के मालिक एवं फरार चालकों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही, फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन या परिवहन की गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार में लिप्त लोगों के बीच भय का माहौल है और पुलिस की सक्रियता से कानून-व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
अवैध बालू पर पुलिस का शिकंजा, गस्ती में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर स्थित रोजी क्लीनिक के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड...

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
बेतिया। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के मीना रेजिडेंशियल पैलेस में आयोजित जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक...

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बगहा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बेतिया एवं वन विभाग, हरनाटांड़ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोज...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
बगहा। पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से लोगों को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुरुवार को पुलिस अधी...

सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
बगहा। आम लोगों की समस्याओं के समाधान और प्रशासन-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित सहयोग शिविर उस समय विवादों में घिर गया, जब मधुबनी अंचल क्षेत्र के मुसह...

यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
बगहा। पुलिस जिला के नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर स्थित यूपी-बिहार सीमा का मदनपुर-पनियहवा मार्ग शराब तस्करों के लिए सुरक्षित रास्ता बनता जा रहा है। हालांकि पुलिस और मध नि...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.






