मेहनत, लगन और अनुशासन ही सफलता की कुंजी : पुलिस अधीक्षक
बगहा।पश्चिमी जिला बगहा अंतर्गत बगहा थाना क्षेत्र के मारवाड़ी धर्मशाला, बगहा-1 में मंगलवार को मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में "प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह-2026" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बगहा पुलिस अधीक्षक को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया, जहां उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य लोगों, अभिभावकों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही विद्यार्थियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को भी जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश के भविष्य के निर्माता हैं और उनकी उपलब्धियां समाज को नई दिशा प्रदान करती हैं।पुलिस अधीक्षक ने मेधावी छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और













