बगहा। सेमरा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में एक किशोर द्वारा कीटनाशक पी लेने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गंभीर हालत में स्वजन उसे तत्काल बगहा अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार प्रतापपुर गांव के एक 16 वर्षीय पुत्र ने शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक का सेवन कर लिया। घरवालों को जब उसकी हालत बिगड़ती दिखाई दी तो आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार ने किशोर का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के समय किशोर की स्थिति काफी गंभीर थी। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत में विशेष सुधार नहीं होने पर उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार किशोर ने कथित रूप से प्रेम प्रसंग में मानसिक तनाव के कारण यह कदम उठाया। चर्चा है कि उसकी प्रेमिका की हाल ही में मौत हो गई थी, जिससे वह काफी परेशान चल रहा था। हालांकि इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। सेमरा थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल इस तरह की कोई स्पष्ट जानकारी उनके संज्ञान में नहीं आई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है और सभी पहलुओं पर पड़ताल की जाएगी। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद गांव में माहौल गमगीन बना हुआ है। परिजन किशोर की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं, वहीं लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
प्रेमिका की मौत के बाद किशोर ने पीया कीटनाशक, हालत गंभीर
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर स्थित रोजी क्लीनिक के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड...

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
बेतिया। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के मीना रेजिडेंशियल पैलेस में आयोजित जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक...

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बगहा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बेतिया एवं वन विभाग, हरनाटांड़ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोज...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
बगहा। पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से लोगों को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुरुवार को पुलिस अधी...

सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
बगहा। आम लोगों की समस्याओं के समाधान और प्रशासन-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित सहयोग शिविर उस समय विवादों में घिर गया, जब मधुबनी अंचल क्षेत्र के मुसह...

यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
बगहा। पुलिस जिला के नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर स्थित यूपी-बिहार सीमा का मदनपुर-पनियहवा मार्ग शराब तस्करों के लिए सुरक्षित रास्ता बनता जा रहा है। हालांकि पुलिस और मध नि...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.






