Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
14 वर्ष पुराने मनोज यादव हत्याकांड में आजीवन कारावास, अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला
14 वर्ष पुराने मनोज यादव हत्याकांड में आजीवन कारावास, अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी 21वीं वाहिनी बगहा का वृहद वृक्षारोपण अभियान, 990 पौधे लगाए गए
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी 21वीं वाहिनी बगहा का वृहद वृक्षारोपण अभियान, 990 पौधे लगाए गए
विश्व पर्यावरण दिवस पर बगहा पुलिस लाइन में वृक्षारोपण, एसपी रामानंद कौशल ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर बगहा पुलिस लाइन में वृक्षारोपण, एसपी रामानंद कौशल ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बगहा में पेंटिंग प्रतियोगिता: ‘हुनर दिखाओ’ और ‘वन है तो जीवन है’ के संदेशों से गूंजा वातावरण, दो दर्जन से अधिक छात्र हुए पुरस्कृत
बगहा में पेंटिंग प्रतियोगिता: ‘हुनर दिखाओ’ और ‘वन है तो जीवन है’ के संदेशों से गूंजा वातावरण, दो दर्जन से अधिक छात्र हुए पुरस्कृत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन
रामनगर में डिलक्स सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग तेज, जनसुविधाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने डीएम को सौंपा आवेदन
रामनगर में डिलक्स सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग तेज, जनसुविधाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने डीएम को सौंपा आवेदन
न्यूज़ डेस्कखबरें
Ramnagar28 अप्रैल 2026

फुलकौल चौक पर ताबड़तोड़ फायरिंग: कुख्यात पुट्टू मिश्रा की हत्या, आधा दर्जन लोग हिरासत में

Reporter avatar

रिपोर्टर

Bagaha LiveREPORTER
लगभग 1 मिनट
फुलकौल चौक पर ताबड़तोड़ फायरिंग: कुख्यात पुट्टू मिश्रा की हत्या, आधा दर्जन लोग हिरासत में
News image

बगहा। पुलिस जिला के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलकौल चौक पर सोमवार की देर शाम हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। कुख्यात अपराधी संजीव उर्फ पुट्टू मिश्रा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी कर कुछ लोगों के साथ चाय पी रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार तीन अपराधी अचानक मौके पर पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के पुट्टू मिश्रा पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि करीब चार राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली उनके सिर में जा लगी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल पुट्टू मिश्रा को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. डी.एस. आर्या ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बगहा एसपी निर्मला कुमारी और एसडीएम चांदनी कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।रामनगर एसडीपीओ रागनी कुमारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गैंगवार या जमीन विवाद से जुड़ा हो सकता है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुट्टू मिश्रा का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में कई मामलों में जेल भी जा चुका था। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Ramnagar

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

रामनगर से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

रामनगर की सभी खबरें
रामनगर में फायरिंग से कुख्यात पुट्टू मिश्रा की मौत, दहशत का माहौल
Ramnagar28 अप्रैल 2026

रामनगर में फायरिंग से कुख्यात पुट्टू मिश्रा की मौत, दहशत का माहौल

पश्चिमी चंपारण। बगहा पुलिस जिला के रामनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे इलाके में भय और तनाव का माहौल बन गया। फुलकौल चौक पर ब...

रामनगर में पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ, वाल्मीकिनगर क्षेत्र को बड़ी सुविधा
Ramnagar13 अप्रैल 2026

रामनगर में पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ, वाल्मीकिनगर क्षेत्र को बड़ी सुविधा

वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर में पासपोर्ट सेवा केंद्र (Passport Seva Kendra) का शुभारंभ किया गया। इस नई सुविधा से अब पश्चिम चंपारण के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के...

बगहा में दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया, ससुराल वाले फरार
Ramnagar8 अप्रैल 2026

बगहा में दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया, ससुराल वाले फरार

विशेष खबर : नई दिशा डिजिटल न्यूज बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल अंतर्गत रामनगर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दहेज की मांग पूरी नहीं होने प...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
Bagaha5 जून 2026

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार

बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर स्थित रोजी क्लीनिक के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड...

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
Bagaha5 जून 2026

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर

बेतिया। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के मीना रेजिडेंशियल पैलेस में आयोजित जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक...

डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
Bagaha4 जून 2026

डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

बगहा। पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से लोगों को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुरुवार को पुलिस अधी...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.