पश्चिमी चंपारण। जिला अंतर्गत गौनाहा प्रखंड के बेलसंडी पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बेलसंडी में पढ़ाई के समय बच्चों से लकड़ी ढोने का काम कराए जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही वीडियो सामने आने के बाद इलाके में लोगों के बीच नाराजगी देखी जा रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल ड्रेस पहने बच्चे साइकिल पर लकड़ी लादकर विद्यालय परिसर की ओर ला रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना विद्यालय संचालन के समय की है। जब बच्चों को कक्षा में पढ़ाई करनी चाहिए थी। लेकिन उनसे श्रम कार्य कराया गया। वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों ने विद्यालय प्रबंधन पर सवाल खड़े किए हैं। वही इस मामले को लेकर विधालय के प्रधान शिक्षिका शैलजा कुमारी से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने विद्यालय में शिक्षकों की कमी का हवाला देते हुए कहा कि संसाधनों के अभाव में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वही लकड़ी ढोने को लेकर उन्होंने बताई की लकड़ी स्कूल का ही था। बच्चों से लकड़ी ढोने वाला कार्य नही कराना चाहिए। गलती हो गया है आगे से ऐसा नहीं होगा। वही इधर लकड़ी ढो रहे विधालय के छात्र विकाश कुमार,आकाश कुमार व विराज कुमार ने बताया कि हम लोग विद्यालय में खाना बनाने के लिए लकड़ी ले कर जा रहे है। शैलजा मैडम के कहने पर हम लोग लकड़ी लेकर जा रहे है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है। जहां बच्चों का भविष्य संवरता है। ऐसे में बच्चों से लकड़ी ढुलवाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
इधर इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका।
पढ़ाई की जगह रा. म. बि. बेलसंडी के बच्चों से कराया जा रहा लकड़ी ढोने का कार्य
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर स्थित रोजी क्लीनिक के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड...

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
बेतिया। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के मीना रेजिडेंशियल पैलेस में आयोजित जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक...

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बगहा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बेतिया एवं वन विभाग, हरनाटांड़ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोज...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
बगहा। पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से लोगों को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुरुवार को पुलिस अधी...

सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
बगहा। आम लोगों की समस्याओं के समाधान और प्रशासन-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित सहयोग शिविर उस समय विवादों में घिर गया, जब मधुबनी अंचल क्षेत्र के मुसह...

यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
बगहा। पुलिस जिला के नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर स्थित यूपी-बिहार सीमा का मदनपुर-पनियहवा मार्ग शराब तस्करों के लिए सुरक्षित रास्ता बनता जा रहा है। हालांकि पुलिस और मध नि...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.






