बगहा।पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बगहा में सोमवार को जन शिकायतों की सुनवाई आयोजित की गई, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
सुनवाई के दौरान भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, आपराधिक घटनाओं तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़े मामलों को प्रमुखता से सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आम जनता की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।पुलिस प्रशासन की ओर से बताया गया कि पुलिस कार्यालय बगहा में प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नियमित रूप से जन सुनवाई आयोजित की जाती है। इस दौरान आम नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं। जन सुनवाई व्यवस्था का उद्देश्य आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना तथा लोगों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है।पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे निर्धारित समय में कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस प्रशासन जनता की सेवा, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
बगहा पुलिस कार्यालय में जन शिकायतों की सुनवाई, समस्याओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

मोहर्रम पर प्रशासन सख्त: रात्रि जुलूस पर रोक, लाइसेंस अनिवार्य; अफवाहों से बचने की अपील
बगहा। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्...

मैट्रिक व इंटरमीडिएट टॉपर्स सम्मान समारोह का आयोजन, एसपी ने छात्रों को किया सम्मानित
मेहनत, लगन और अनुशासन ही सफलता की कुंजी : पुलिस अधीक्षक बगहा।पश्चिमी जिला बगहा अंतर्गत बगहा थाना क्षेत्र के मारवाड़ी धर्मशाला, बगहा-1 में मंगलवार को मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्...

बगहा थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।
बगहा, संवाददाता। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर बगहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष शैलेश कुमार क...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

धनहा थाना की पुलिस की बड़ी करवाई में 632लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना पुलिस ने मंगलवार को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से पिकअप वाहन के जरिए लाई जा रही 635 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की ह...

जयेश सिंह के साथ एक खास बातचीत
Bagaha Live Podcast में जयेश सिंह के साथ एक विशेष बातचीत। बगहा के महत्वपूर्ण मुद्दों, विकास और क्षेत्र के भविष्य पर होगी खुलकर चर्चा। क्या हैं उनकी प्राथमिकताएँ? क्या है उनका वि...

Bagaha Live Podcast | E02 | Dr. Padam Bhanu Singh Interview
🎙️ Bagaha Live Podcast – Episode 2 इस खास एपिसोड में हमारे साथ हैं Dr. Padam Bhanu Singh — जिन्होंने स्वास्थ्य, होम्योपैथी और समाज सेवा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों पर खुलकर चर...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.





