Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
14 वर्ष पुराने मनोज यादव हत्याकांड में आजीवन कारावास, अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला
14 वर्ष पुराने मनोज यादव हत्याकांड में आजीवन कारावास, अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी 21वीं वाहिनी बगहा का वृहद वृक्षारोपण अभियान, 990 पौधे लगाए गए
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी 21वीं वाहिनी बगहा का वृहद वृक्षारोपण अभियान, 990 पौधे लगाए गए
विश्व पर्यावरण दिवस पर बगहा पुलिस लाइन में वृक्षारोपण, एसपी रामानंद कौशल ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर बगहा पुलिस लाइन में वृक्षारोपण, एसपी रामानंद कौशल ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बगहा में पेंटिंग प्रतियोगिता: ‘हुनर दिखाओ’ और ‘वन है तो जीवन है’ के संदेशों से गूंजा वातावरण, दो दर्जन से अधिक छात्र हुए पुरस्कृत
बगहा में पेंटिंग प्रतियोगिता: ‘हुनर दिखाओ’ और ‘वन है तो जीवन है’ के संदेशों से गूंजा वातावरण, दो दर्जन से अधिक छात्र हुए पुरस्कृत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन
रामनगर में डिलक्स सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग तेज, जनसुविधाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने डीएम को सौंपा आवेदन
रामनगर में डिलक्स सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग तेज, जनसुविधाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने डीएम को सौंपा आवेदन
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha13 मई 2026

बेतिया राज व सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, नोटिस के बाद चलेगा बुलडोजर

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
बेतिया राज व सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, नोटिस के बाद चलेगा बुलडोजर

बगहा। प्रखंड बगहा एक क्षेत्र में बेतिया राज एवं सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। अंचल प्रशासन द्वारा भैरोगंज बाजार, नारा परसोनी समेत कई इलाकों में सरकारी जमीन पर बने मकानों, दुकानों और अन्य कब्जों की पहचान कर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया जा रहा है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि तय समय सीमा के भीतर वैध कागजात प्रस्तुत नहीं करने अथवा स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से चलाई जा रही है। पहले चरण में संबंधित लोगों से जमीन संबंधी दस्तावेजों की मांग की गई थी। अब दूसरे चरण में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। नोटिस जारी होने के बाद कब्जाधारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान और दुकानें बना ली गई हैं। इसके कारण आम लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है तथा सरकारी योजनाओं और सार्वजनिक कार्यों में भी बाधा उत्पन्न होती है। लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराना जरूरी है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। अंचल प्रशासन द्वारा क्षेत्र में लगातार सर्वेक्षण कर ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां सरकारी या बेतिया राज की जमीन पर अवैध निर्माण किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और सभी मामलों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। अंचलाधिकारी नर्मदा श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे अंचल क्षेत्र में बेतिया राज की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नोटिस मिलने के बाद भी जो लोग कब्जा नहीं हटाएंगे, उनके खिलाफ कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण हटाया जाएगा।
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है। वहीं, कई लोग अब अपने कागजात जुटाने और वैधता साबित करने में लगे हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे समय रहते आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें और सरकारी जमीन से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें, ताकि कठोर कार्रवाई से बचा जा सके।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
Bagaha5 जून 2026

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार

बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर स्थित रोजी क्लीनिक के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड...

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
Bagaha5 जून 2026

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर

बेतिया। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के मीना रेजिडेंशियल पैलेस में आयोजित जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक...

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Bagaha5 जून 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बगहा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बेतिया एवं वन विभाग, हरनाटांड़ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोज...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
Bagaha4 जून 2026

डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

बगहा। पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से लोगों को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुरुवार को पुलिस अधी...

सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
Bagaha2 जून 2026

सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल

बगहा। आम लोगों की समस्याओं के समाधान और प्रशासन-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित सहयोग शिविर उस समय विवादों में घिर गया, जब मधुबनी अंचल क्षेत्र के मुसह...

यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
Bagaha1 जून 2026

यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद

बगहा। पुलिस जिला के नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर स्थित यूपी-बिहार सीमा का मदनपुर-पनियहवा मार्ग शराब तस्करों के लिए सुरक्षित रास्ता बनता जा रहा है। हालांकि पुलिस और मध नि...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.