बगहा। बाल्मीकि नगर सांसद सुनील कुमार ने शुक्रवार को पटना में बिहार के महामहिम राज्यपाल सैयद अता हसनैन से शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें बिहार की उच्च शिक्षा, शोध और राज्य के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद सुनील कुमार ने बताया कि बातचीत के दौरान उन्होंने बिहार में उच्च शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने की दिशा में कई सुझाव रखे। साथ ही उन्होंने पटना विश्वविद्यालय अंतर्गत पटना लॉ कॉलेज में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर “नीतीश चेयर” स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की। सांसद ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने 17 मई को राज्यपाल से औपचारिक आग्रह किया था, जिस पर अब सहमति प्राप्त हो गई है। सांसद के अनुसार “नीतीश चेयर” की स्थापना बिहार के शैक्षणिक और बौद्धिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इससे न केवल शोधार्थियों और विद्यार्थियों को नई दिशा मिलेगी, बल्कि बिहार के विकास मॉडल, सुशासन और सामाजिक बदलाव पर गंभीर अध्ययन और शोध को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल आने वाले समय में बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था को नई पहचान दिलाने का कार्य करेगी। सांसद ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार का शिल्पकार और नवनिर्माता बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं। ऐसे में उनके नाम पर चेयर की स्थापना शोधार्थियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगी। मुलाकात के दौरान राज्य के विकास, शिक्षा सुधार और युवाओं के भविष्य को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। सांसद ने विश्वास जताया कि यह पहल बिहार को शैक्षणिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी।
राज्यपाल से मिले सांसद सुनील कुमार, उच्च शिक्षा और ‘नीतीश चेयर’ पर हुई चर्चा
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर स्थित रोजी क्लीनिक के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड...

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
बेतिया। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के मीना रेजिडेंशियल पैलेस में आयोजित जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक...

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बगहा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बेतिया एवं वन विभाग, हरनाटांड़ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोज...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
बगहा। पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से लोगों को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुरुवार को पुलिस अधी...

सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
बगहा। आम लोगों की समस्याओं के समाधान और प्रशासन-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित सहयोग शिविर उस समय विवादों में घिर गया, जब मधुबनी अंचल क्षेत्र के मुसह...

यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
बगहा। पुलिस जिला के नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर स्थित यूपी-बिहार सीमा का मदनपुर-पनियहवा मार्ग शराब तस्करों के लिए सुरक्षित रास्ता बनता जा रहा है। हालांकि पुलिस और मध नि...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.






