बगहा। सरकार के निर्देश के आलोक में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर विभिन्न विभागों में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को बगहा स्थित विभागीय कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया गया, जहां कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु ने लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनता दरबार में कुल चार आवेदन प्राप्त हुए। कार्यपालक अभियंता ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के साथ मामलों की समीक्षा कर सभी आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया। समस्याओं के त्वरित समाधान से फरियादियों के चेहरे पर संतोष देखने को मिला। लोगों ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनता दरबार के माध्यम से उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो रहा है। कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु ने बताया कि विभाग में केवल सोमवार और शुक्रवार को ही नहीं, बल्कि अन्य दिनों में भी लगातार लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं। लंबित मामलों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य लोगों को पारदर्शी एवं त्वरित सेवा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के समाधान से न सिर्फ लोगों को राहत मिल रही है, बल्कि विभागीय कार्यों में भी तेजी आई है और राजस्व में वृद्धि हो रही है। कार्यपालक अभियंता ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि आम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी शिकायत को लंबित नहीं रखा जाए। जनता दरबार के दौरान विभागीय कर्मी एवं अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई।
जनता दरबार में पहुंचे चार मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर स्थित रोजी क्लीनिक के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड...

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
बेतिया। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के मीना रेजिडेंशियल पैलेस में आयोजित जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक...

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी और वन विभाग का संयुक्त वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बगहा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बेतिया एवं वन विभाग, हरनाटांड़ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोज...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
बगहा। पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से लोगों को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुरुवार को पुलिस अधी...

सहयोग शिविर में बवाल! युवक से भिड़े सीओ, कुर्सी उठाकर दौड़ने का वीडियो वायरल
बगहा। आम लोगों की समस्याओं के समाधान और प्रशासन-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित सहयोग शिविर उस समय विवादों में घिर गया, जब मधुबनी अंचल क्षेत्र के मुसह...

यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 547 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
बगहा। पुलिस जिला के नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर स्थित यूपी-बिहार सीमा का मदनपुर-पनियहवा मार्ग शराब तस्करों के लिए सुरक्षित रास्ता बनता जा रहा है। हालांकि पुलिस और मध नि...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.






