Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
धनहा थाना की पुलिस की बड़ी करवाई में 632लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
धनहा थाना की पुलिस की बड़ी करवाई में 632लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
जयेश सिंह के साथ एक खास बातचीत
जयेश सिंह के साथ एक खास बातचीत
Bagaha Live Podcast | E02 | Dr. Padam Bhanu Singh Interview
Bagaha Live Podcast | E02 | Dr. Padam Bhanu Singh Interview
Bagaha Live Podcast | E01 | Rakesh Singh Interview
Bagaha Live Podcast | E01 | Rakesh Singh Interview
बीटीआर के वाटर होल्स बने वन्य जीवों के जीवन रेखा।
बीटीआर के वाटर होल्स बने वन्य जीवों के जीवन रेखा।
गंडक सफारी पर लगा ब्रेक, नदी का जल स्तर बढ़ने से रोका रोमांचक का सफर अक्टूबर माह से फिर शुरू होगा नौका विहार।
गंडक सफारी पर लगा ब्रेक, नदी का जल स्तर बढ़ने से रोका रोमांचक का सफर अक्टूबर माह से फिर शुरू होगा नौका विहार।
बगहा पुलिस कार्यालय में जन शिकायतों की सुनवाई, समस्याओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश
बगहा पुलिस कार्यालय में जन शिकायतों की सुनवाई, समस्याओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश
मैट्रिक व इंटरमीडिएट टॉपर्स सम्मान समारोह का आयोजन, एसपी ने छात्रों को किया सम्मानित
मैट्रिक व इंटरमीडिएट टॉपर्स सम्मान समारोह का आयोजन, एसपी ने छात्रों को किया सम्मानित
बांसी चौक पर कार व बाइक की आमने सामने की भिड़ंत।
बांसी चौक पर कार व बाइक की आमने सामने की भिड़ंत।
शांति सौहार्द का मिसाल बने मोहर्रम नियमों के दायरे में निकले तजिया जुलूस..थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान
शांति सौहार्द का मिसाल बने मोहर्रम नियमों के दायरे में निकले तजिया जुलूस..थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान
गांव में ही सुनी जा रही लोगों की समस्याएं 7जुलाई को सहयोग शिविर से पहले पहुंच रहे हैं अधिकारी व कर्मी।
गांव में ही सुनी जा रही लोगों की समस्याएं 7जुलाई को सहयोग शिविर से पहले पहुंच रहे हैं अधिकारी व कर्मी।
बगहा थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।
बगहा थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।
न्यूज़ डेस्कखबरें
ब्रेकिंगBagaha23 जून 2026

मोहर्रम पर प्रशासन सख्त: रात्रि जुलूस पर रोक, लाइसेंस अनिवार्य; अफवाहों से बचने की अपील

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 3 मिनट
मोहर्रम पर प्रशासन सख्त: रात्रि जुलूस पर रोक, लाइसेंस अनिवार्य; अफवाहों से बचने की अपील

बगहा। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने की, जबकि संचालन राकेश सिंह ने किया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) चांदनी कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) निहार भूषण, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रदीप कुमार, अंचलाधिकारी (सीओ) नर्मदा श्रीवास्तव, ताजिया एवं अखाड़ा लाइसेंसधारी, जनप्रतिनिधि तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

"शांति समिति की बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि
"शांति समिति की बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि

बैठक में ताजिया एवं अखाड़ा लाइसेंसधारियों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। कई प्रतिनिधियों ने परंपरा का हवाला देते हुए रात्रि में ताजिया जुलूस निकालने की अनुमति देने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्षों से क्षेत्र में दिन और रात्रि दोनों समय मोहर्रम मनाने की परंपरा रही है तथा सभी समुदायों के सहयोग से यह पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होता आया है।

सभी पक्षों की बात सुनने के बाद एसडीपीओ निहार भूषण ने सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों और सुरक्षा मानकों को देखते हुए प्रशासन आवश्यक निर्णय ले रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विद्यालयों में समय-समय पर सिलेबस में बदलाव होता है, उसी प्रकार कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था में भी समय के अनुसार परिवर्तन आवश्यक होता है। इसका उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं को प्रभावित करना नहीं, बल्कि सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

"भाईचारे और सौहार्द का संदेश: मोहर्रम को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में उमड़ी लोगों की भीड़
"भाईचारे और सौहार्द का संदेश: मोहर्रम को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में उमड़ी लोगों की भीड़

एसडीपीओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी ताजिया जुलूस या अखाड़ा प्रदर्शन के लिए संबंधित थाना से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस के कोई भी जुलूस नहीं निकाला जाएगा। यदि कोई व्यक्ति या समूह नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

"रात्रि जुलूस पर रोक और नियमों के पालन की जानकारी देतीं एसडीएम चांदनी कुमार
"रात्रि जुलूस पर रोक और नियमों के पालन की जानकारी देतीं एसडीएम चांदनी कुमार

उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं को लेकर भी लोगों को सतर्क किया। निहार भूषण ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो, फोटो और संदेश तेजी से वायरल होते हैं। ऐसे किसी भी वीडियो या सूचना पर बिना पुष्टि के विश्वास न करें। यदि किसी प्रकार की शंका हो तो उसकी सत्यता की जानकारी संबंधित थानाध्यक्ष, एसडीपीओ कार्यालय अथवा एसडीएम कार्यालय से प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि बिना पुष्टि के वायरल वीडियो और संदेशों पर ध्यान देना कई बार भ्रम और तनाव की स्थिति पैदा कर सकता है, इसलिए सभी लोग जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।

"मोहर्रम पर शांति का संदेश, प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश
"मोहर्रम पर शांति का संदेश, प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम चांदनी कुमार ने कहा कि प्रशासन के निर्देशानुसार रात्रि में ताजिया जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के धारदार हथियार का प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही डीजे बजाने पर भी रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि गांव एवं मोहल्लों में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम पूर्ववत आयोजित किए जा सकते हैं तथा प्रशासनिक अधिकारी स्वयं निगरानी करेंगे।

"शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था को लेकर एकजुट दिखे प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शांति समिति के सदस्य
"शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था को लेकर एकजुट दिखे प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शांति समिति के सदस्य

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति से रात्रि में जुलूस नहीं निकालने का निर्णय लिया तथा भाईचारे, शांति और गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने का संकल्प लिया।

"मोहर्रम को लेकर प्रशासन और समाज के बीच संवाद
"मोहर्रम को लेकर प्रशासन और समाज के बीच संवाद

बैठक में पूर्व एमएलसी भीष्म सहनी, एमएलसी शिवरानी देवी, अनिल सिंह, परवेज आलम, राकेश सिंह, इजहार सिद्दीकी, मुन्ना सिंह, नुरुल्लाह अंसारी, मो. अयूब अंसारी, दयाशंकर सिंह, मो. रशीद, सभापति प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता, उपसभापति प्रतिनिधि रविशंकर प्रसाद, विजय पांडेय, जुगनू आलम, वार्ड पार्षद मदन सहनी, संजय यादव, अजय राउट, कौनैन आलम, आलमगीर रब्बानी, परवेज अख्तर, मुखिया दुर्गेश ठाकुर, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं नगर थाना के एसआई मो. शमशेर, हरीश चंद्र, रौशन कुमार गुप्ता, एएसआई एकतेदार अहमद, ध्रुव प्रसाद एवं अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। अंत में नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

"अफवाहों से रहें सावधान, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं मोहर्रम : एसडीपीओ निहार भूषण
"अफवाहों से रहें सावधान, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं मोहर्रम : एसडीपीओ निहार भूषण

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
बगहा पुलिस कार्यालय में जन शिकायतों की सुनवाई, समस्याओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश
Bagaha23 जून 2026

बगहा पुलिस कार्यालय में जन शिकायतों की सुनवाई, समस्याओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश

बगहा।पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बगहा में सोमवार को जन शिकायतों की सुनवाई आयोजित की गई, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारिय...

मैट्रिक व इंटरमीडिएट टॉपर्स सम्मान समारोह का आयोजन, एसपी ने छात्रों को किया सम्मानित
Bagaha23 जून 2026

मैट्रिक व इंटरमीडिएट टॉपर्स सम्मान समारोह का आयोजन, एसपी ने छात्रों को किया सम्मानित

मेहनत, लगन और अनुशासन ही सफलता की कुंजी : पुलिस अधीक्षक बगहा।पश्चिमी जिला बगहा अंतर्गत बगहा थाना क्षेत्र के मारवाड़ी धर्मशाला, बगहा-1 में मंगलवार को मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्...

बगहा थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।
Bagaha23 जून 2026

बगहा थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।

बगहा, संवाददाता। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर बगहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष शैलेश कुमार क...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
धनहा थाना की पुलिस की बड़ी करवाई में 632लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
धनहा23 जून 2026

धनहा थाना की पुलिस की बड़ी करवाई में 632लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना पुलिस ने मंगलवार को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से पिकअप वाहन के जरिए लाई जा रही 635 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की ह...

जयेश सिंह के साथ एक खास बातचीत
Bagaha19 जून 2026

जयेश सिंह के साथ एक खास बातचीत

Bagaha Live Podcast में जयेश सिंह के साथ एक विशेष बातचीत। बगहा के महत्वपूर्ण मुद्दों, विकास और क्षेत्र के भविष्य पर होगी खुलकर चर्चा। क्या हैं उनकी प्राथमिकताएँ? क्या है उनका वि...

Bagaha Live Podcast | E02 | Dr. Padam Bhanu Singh Interview
Bagaha8 मई 2026

Bagaha Live Podcast | E02 | Dr. Padam Bhanu Singh Interview

🎙️ Bagaha Live Podcast – Episode 2 इस खास एपिसोड में हमारे साथ हैं Dr. Padam Bhanu Singh — जिन्होंने स्वास्थ्य, होम्योपैथी और समाज सेवा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों पर खुलकर चर...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.