Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश नाकाम, बगहा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश नाकाम, बगहा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
एक ही रात दो घरों में लाखों की चोरी, इलाके में दहशत
एक ही रात दो घरों में लाखों की चोरी, इलाके में दहशत
फेसबुक पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम, तीन गिरफ्तार; पिस्टल बरामद
फेसबुक पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम, तीन गिरफ्तार; पिस्टल बरामद
बगीचे की रखवाली कर रहे वृद्ध की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
बगीचे की रखवाली कर रहे वृद्ध की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
Bagaha Live Podcast | E02 | Dr. Padam Bhanu Singh Interview
Bagaha Live Podcast | E02 | Dr. Padam Bhanu Singh Interview
Bagaha Live Podcast | E01 | Rakesh Singh Interview
Bagaha Live Podcast | E01 | Rakesh Singh Interview
नवनिर्वाचित एमएलसी शिवरानी देवी का बगहा में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
नवनिर्वाचित एमएलसी शिवरानी देवी का बगहा में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
बेहतर बिजली सेवाओं के लिए नए बिलिंग सिस्टम में माइग्रेशन जारी, उपभोक्ता रखें धैर्य : आलोक अमृतांशु
बेहतर बिजली सेवाओं के लिए नए बिलिंग सिस्टम में माइग्रेशन जारी, उपभोक्ता रखें धैर्य : आलोक अमृतांशु
धान रोपनी के बीच किसानों संग खेत में उतरे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
धान रोपनी के बीच किसानों संग खेत में उतरे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 14 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 14 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बगहा में भाजपा का कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बगहा में भाजपा का कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां
पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने का संकल्प, विकास और जनकल्याण पर मंत्री के सख्त निर्देश
पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने का संकल्प, विकास और जनकल्याण पर मंत्री के सख्त निर्देश
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha12 जून 2026

पत्नी की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया, पति गिरफ्तार

Reporter avatar

रिपोर्टर

Sandeep ChitranshREPORTER
लगभग 2 मिनट

रामानंद कौशल ,पुलिस अधीक्षक ,बगहा

बगहा पुलिस जिले के लौकरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नरकटी गांव में एक महिला की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। 10 जून की रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक आम के बगीचे में एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल टीम और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान दुपट्टे के सहारे एक महिला का शव आम के पेड़ से लटका मिला, जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अगले दिन मृतका की पहचान हेमलता कुमारी (24) पत्नी गौतम काजी, निवासी नरकटी, थाना लौकरिया के रूप में हुई।

News image

पति ने पूछताछ में कबूला हत्या का आरोप
शव की पहचान होने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम मृतका के ससुराल पहुंची। जांच के दौरान घर का सामान बिखरा हुआ मिला। इसी बीच मृतका का पति गौतम काजी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। थाना लाकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।
झगड़े के बाद गला दबाकर की हत्या
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 10 जून की शाम पत्नी के साथ उसका विवाद हुआ था। विवाद के दौरान उसने लाठी और कुदाल के बेंट से उसकी पिटाई की। बाद में दोनों घर से अलग-अलग दिशा में निकल गए। कुछ देर बाद ईख के खेत में दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई। आरोपी ने आवेश में आकर पत्नी को जमीन पर पटक दिया और उसकी छाती पर चढ़कर दोनों हाथों से गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त
पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त

आत्महत्या का रूप देने की रची साजिश
हत्या के बाद आरोपी ने अंधेरा होने का इंतजार किया और रात में शव को आम के पेड़ के पास ले जाकर मृतका के दुपट्टे से फंदा बनाकर पेड़ की टहनी से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या प्रतीत हो। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या स्थल एवं शव लटकाए जाने वाले स्थान की पहचान कर ली है। घटनास्थल के समीप से बिहार ग्रामीण बैंक का एक पासबुक भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
नवनिर्वाचित एमएलसी शिवरानी देवी का बगहा में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
Bagaha13 जून 2026

नवनिर्वाचित एमएलसी शिवरानी देवी का बगहा में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

बगहा में शनिवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की नवनिर्वाचित विधान पार्षद शिवरानी देवी प्रजापति के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में...

बेहतर बिजली सेवाओं के लिए नए बिलिंग सिस्टम में माइग्रेशन जारी, उपभोक्ता रखें धैर्य : आलोक अमृतांशु
Bagaha12 जून 2026

बेहतर बिजली सेवाओं के लिए नए बिलिंग सिस्टम में माइग्रेशन जारी, उपभोक्ता रखें धैर्य : आलोक अमृतांशु

बगहा। बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) द्वारा राज्य के शहरी बिजली उपभोक्ताओं को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नए बिलिं...

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बगहा में भाजपा का कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां
Bagaha12 जून 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बगहा में भाजपा का कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बगहा स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पश्चिम चंपारण क...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश नाकाम, बगहा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
Bagaha12 जून 2026

हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश नाकाम, बगहा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

बगहा। पुलिस ने एक जघन्य हत्या के मामले का त्वरित उद्भेदन कर अपराधियों के खिलाफ अपनी सक्रियता और दक्षता का परिचय दिया है। लौकरिया थाना क्षेत्र के नरकटी गांव में एक महिला की हत्या...

एक ही रात दो घरों में लाखों की चोरी, इलाके में दहशत
Bagaha11 जून 2026

एक ही रात दो घरों में लाखों की चोरी, इलाके में दहशत

देवीपुर रगड़गंज और कोइरी टोला को बनाया निशाना बगहा के धनहा थाना क्षेत्र अंतर्गत खोतहवा पंचायत के देवीपुर रगड़गंज और कोइरी टोला गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने दो घरों मे...

फेसबुक पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम, तीन गिरफ्तार; पिस्टल बरामद
Bagaha10 जून 2026

फेसबुक पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम, तीन गिरफ्तार; पिस्टल बरामद

बगहा। सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल कर क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले तीन युवकों को बगहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्ट...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.