Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल नें किया उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों का सम्मानित।
बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल नें किया उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों का सम्मानित।
रफ्तार का कहर! बोलेरो-बाइक की आमने-सामने टक्कर में मां-बेटी समेत तीन घायल
रफ्तार का कहर! बोलेरो-बाइक की आमने-सामने टक्कर में मां-बेटी समेत तीन घायल
हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश नाकाम, बगहा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश नाकाम, बगहा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
एक ही रात दो घरों में लाखों की चोरी, इलाके में दहशत
एक ही रात दो घरों में लाखों की चोरी, इलाके में दहशत
फेसबुक पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम, तीन गिरफ्तार; पिस्टल बरामद
फेसबुक पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम, तीन गिरफ्तार; पिस्टल बरामद
बगीचे की रखवाली कर रहे वृद्ध की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
बगीचे की रखवाली कर रहे वृद्ध की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
अपराधियों को सजा दिलाने वालों का सम्मान, एसपी ने बांटे प्रशस्ति पत्र
अपराधियों को सजा दिलाने वालों का सम्मान, एसपी ने बांटे प्रशस्ति पत्र
नवनिर्वाचित एमएलसी शिवरानी देवी का बगहा में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
नवनिर्वाचित एमएलसी शिवरानी देवी का बगहा में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
बेहतर बिजली सेवाओं के लिए नए बिलिंग सिस्टम में माइग्रेशन जारी, उपभोक्ता रखें धैर्य : आलोक अमृतांशु
बेहतर बिजली सेवाओं के लिए नए बिलिंग सिस्टम में माइग्रेशन जारी, उपभोक्ता रखें धैर्य : आलोक अमृतांशु
मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 14 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 14 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बगहा में भाजपा का कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बगहा में भाजपा का कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां
पत्नी की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया, पति गिरफ्तार
पत्नी की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया, पति गिरफ्तार
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bettiah12 जून 2026

धान रोपनी के बीच किसानों संग खेत में उतरे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
धान रोपनी के बीच किसानों संग खेत में उतरे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

पश्चिम चम्पारण। जिले में खरीफ मौसम के तहत धान रोपनी का कार्य इन दिनों पूरे उत्साह और गति के साथ चल रहा है। खेतों में किसान सुबह से शाम तक रोपनी में जुटे हैं, वहीं कृषि विभाग भी किसानों के बीच पहुंचकर उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन देने और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
इसी कड़ी में जिला कृषि पदाधिकारी सरफराज असगर ने बगहा-2 प्रखंड के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों का भ्रमण कर धान रोपनी कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेतों में पहुंचकर किसानों से मुलाकात की और उनकी कृषि संबंधी समस्याओं, अनुभवों एवं सुझावों को सुना। खास बात यह रही कि जिला कृषि पदाधिकारी स्वयं खेत में उतरकर किसानों के साथ धान रोपनी में शामिल हुए। अधिकारियों को अपने बीच खेत में कार्य करते देख किसानों में उत्साह का संचार हुआ और उन्होंने उनका स्वागत किया। भ्रमण के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए वर्तमान मौसम की स्थिति, धान की खेती की चुनौतियों तथा बेहतर उत्पादन के लिए अपनाई जाने वाली वैज्ञानिक तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने किसानों को बताया कि कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना और खेती को अधिक लाभकारी बनाना है। उन्होंने किसानों से विभागीय योजनाओं, अनुदान कार्यक्रमों और प्रशिक्षण शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

प्राकृतिक खेती को बताया भविष्य की जरूरत
प्राकृतिक खेती को बताया भविष्य की जरूरत

किसानों को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी ने प्राकृतिक खेती के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरता धीरे-धीरे कम होती जा रही है, जिसका असर उत्पादन और पर्यावरण दोनों पर पड़ता है। इसके विपरीत प्राकृतिक खेती मिट्टी की सेहत को बेहतर बनाए रखने के साथ-साथ उत्पादन लागत को भी कम करती है। उन्होंने किसानों को गोबर, जीवामृत, घनजीवामृत एवं अन्य जैविक संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देने की सलाह दी। साथ ही कहा कि प्राकृतिक खेती से तैयार उत्पादों की बाजार में मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य मिलने की संभावना रहती है। यह खेती मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान किसानों ने कृषि विभाग की पहल की सराहना की। किसानों का कहना था कि अधिकारियों का सीधे खेतों तक पहुंचना और समस्याओं को सुनकर समाधान बताना उनके लिए काफी लाभदायक साबित हो रहा है। इससे खेती से जुड़ी नई जानकारियां और तकनीकें भी आसानी से मिल रही हैं।

खेत में किसानों के साथ धान रोपनी करते जिला कृषि पदाधिकारी सरफराज असगर
खेत में किसानों के साथ धान रोपनी करते जिला कृषि पदाधिकारी सरफराज असगर

अंत में जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों से मौसम आधारित कृषि सलाह का पालन करने, प्रमाणित बीजों का उपयोग करने तथा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों और कृषि विभाग के संयुक्त प्रयास से जिले में कृषि उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में भी निरंतर वृद्धि होगी।

खेत में अधिकारियों की मौजूदगी से उत्साहित दिखे किसान
खेत में अधिकारियों की मौजूदगी से उत्साहित दिखे किसान

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bettiah

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बेतिया से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बेतिया की सभी खबरें
मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 14 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Bettiah12 जून 2026

मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 14 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

बेतिया। मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन ने...

पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने का संकल्प, विकास और जनकल्याण पर मंत्री के सख्त निर्देश
Bettiah11 जून 2026

पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने का संकल्प, विकास और जनकल्याण पर मंत्री के सख्त निर्देश

बेतिया। बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री सह जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) के अध्यक्ष लखेन्द्र कुमार रौशन ने कहा कि पश्चिम च...

पश्चिम चंपारण के 3.33 लाख पेंशनधारियों को मिली 39.14 करोड़ की राशि
Bettiah10 जून 2026

पश्चिम चंपारण के 3.33 लाख पेंशनधारियों को मिली 39.14 करोड़ की राशि

पश्चिम चंपारण के 3.33 लाख पेंशनधारियों को मिली 39.14 करोड़ रुपये की राशि बेतिया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत पश्चिम चंपारण जिले के 3,33,195 पेंशनधारियों के खातों में डी...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल नें किया उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों का सम्मानित।
Bagaha13 जून 2026

बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल नें किया उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों का सम्मानित।

Bagaha और चम्पारण की ताज़ा local खबरें Bagaha Live पर पढ़ें।

रफ्तार का कहर! बोलेरो-बाइक की आमने-सामने टक्कर में मां-बेटी समेत तीन घायल
Bagaha13 जून 2026

रफ्तार का कहर! बोलेरो-बाइक की आमने-सामने टक्कर में मां-बेटी समेत तीन घायल

बगहा। भैरोगंज मुख्य मार्ग पर छोटकी पट्टी और परसा गांव के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बोलेरो और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोग ग...

हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश नाकाम, बगहा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
Bagaha12 जून 2026

हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश नाकाम, बगहा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

बगहा। पुलिस ने एक जघन्य हत्या के मामले का त्वरित उद्भेदन कर अपराधियों के खिलाफ अपनी सक्रियता और दक्षता का परिचय दिया है। लौकरिया थाना क्षेत्र के नरकटी गांव में एक महिला की हत्या...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.