नरकटियागंज के कंगली थाना क्षेत्र में पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने लोडेड हथियार और जाली नोट बनाने के कागज के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस ने मौके से देशी कट्टा, कारतूस, संदिग्ध कागज के गड्डी और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति नेपाल से जाली भारतीय नोट और हथियार लेकर मोटरसाइकिल से भेड़िहरवा होते हुए बिसनपुरवा के रास्ते पूर्वी चम्पारण में बिक्री के लिए जा रहे हैं।
सूचना के आधार पर कंगली थानाध्यक्ष मो लाडले टीम के साथ कार्रवाई के लिए निकले। पुलिस भेड़िहरवा गांव स्थित स्कूल के पास जांच अभियान चला रही थी, तभी नेपाल की ओर से एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की तत्परता से दो आरोपियों को पकड़ लिया गया, जबकि तीसरा फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन कुमार (24) पिता राजदेव राम और ज्वाला सिंह (21) पिता स्व. हीरालाल सिंह, दोनों दर्पा सुखलहिया थाना दर्पा पूर्वी चम्पारण के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान ज्वाला सिंह के पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ, जिसमें एक जिंदा कारतूस लोड था, जबकि एक अन्य जिंदा कारतूस उसके पैंट की जेब से मिला।
मौके से प्लास्टिक के झोले में रबर से बंधी 33 गड्डी संदिग्ध कागज भी बरामद किए गए, जो आकार में भारतीय नोट जैसे प्रतीत हो रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह जाली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाला कागज है।
फरार आरोपी की पहचान दर्पा थाना क्षेत्र के दिलीप कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने बरामद हथियार, कारतूस, संदिग्ध कागज और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पश्चिमी चंपारण में जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
पश्चिम चंपारण से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

पश्चिम चंपारण के फरसहनी गांव में घर में घुसा साढ़े पांच फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बगहा के बगहा दो प्रखंड स्थित यमुनापुर टड़वलिया पंचायत के फरसहनी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मगरमच्छ प्रमोद यादव के घर में घुस गया। ग्रामीणों के अनुसार मगरमच्छ पिछले द...

मझौलिया में किशोरी को अगवा कर मक्के के खेत में दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम करीब सात बजे अपने घर के दरवाजे पर खड़ी एक किशोरी को जबरन उठाकर मक्के के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया ह...

नरकटियागंज-लौरिया क्षेत्र में युवक का अपहरण कर दरिंदगी का आरोप, वीडियो बनाकर मांगी फिरौती, एक गिरफ्तार
पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज-लौरिया क्षेत्र से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जहां 21 वर्षीय युवक के अपहरण के बाद उसके साथ दरिंदगी किए जाने का आरोप है। आरोपियों ने घटना का...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बगहा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, दो की हालत गंभीर, एक बाइक सवार फरार
बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर स्थित रोजी क्लीनिक के समीप शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड...

बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, नेताओं के चेहरे पर नहीं : प्रशांत किशोर
बेतिया। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को बेतिया पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के मीना रेजिडेंशियल पैलेस में आयोजित जिला कार्यकारिणी कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक...

डीएसजे एक्सचेंज फर्जी ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
बगहा। पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से लोगों को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुरुवार को पुलिस अधी...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.









